भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक रिकॉर्डधारी हुए हैं. आज की तारीख में टी20 इंटरनेशनल में तेजी से रन बनाने की बात आती है, तो सबसे पहले जुबान पर अभिषेक शर्मा या फिर हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों का नाम आता है, लेकिन 1 खिलाड़ी ऐसा भी रहा है, जिसने आज के 16 साल पहले 22 गज की पट्टी पर तबाही मचा कर रख दी थी. जी हां हम बात कर रहे हैं टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए शतक जड़ने वाले तूफानी खिलाड़ी के बारे में. इस खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा कर दिया है कि जब-जब भारतीय क्रिकेट की बात होगी इस दिग्गज का नाम जरूर लिया जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में अब 2 हफ्ते का समय रह गया है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए कई सारी चुनौती होंगी, लेकिन इस खिलाड़ी ने ऐसा काम कर दिया है जो कि रोहित-विराट भी नहीं कर सके थे.
टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक
दरअसल, हम बात कर रहे हैं Mr Ipl के नाम से मशहूर सुरेश रैना के बारे में. साल 2010 में टी20 विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रैना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की ओर से टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक जड़ दिया था. रैना द्वारा स्थापित किया गया ये रिकॉर्ड आज भी इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है. रैना ने महज 59 गेंदों में शतक ठोक दिया था. उस दिन मानो दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की शामत आई हो. रैना ने विध्वंसक बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
टी20 विश्व कप का इकलौता शतक
साल 2007 में आयोजित टी20 विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने नाम किया. पहली बार साल 2010 में सुरेश रैना ने भारत की ओर से टी20 विश्व कप में शतक जड़ा. वो दिन है आज का दिन यह रिकॉर्ड पूरी तरह से अटूट है. आजतक ये कारनामा दूसरा कोई भारतीय नहीं कर सका. रोहित-विराट जैसे कई महान खिलाड़ी हुए जिन्होंने टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में जमकर रन बनाए, लेकिन मिस्टर आईपीएल के अलावा आजतक कोई भी खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में शतक नहीं लगा सका और उनका नाम अकेले इस फेहरिस्त में शुमार है.
2026 में टूटेगा MR IPL का रिकॉर्ड?
गौरतलब है मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट के नंबर 1 खिलाड़ी अभिषेक शर्मा हैं. अभिषेक 190 के आसपास के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. अपनी तूफानी पारियों के दम पर अभिषेक ने साल भर के भीतर खूब नाम कमाया. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक इस बार 16 साल के सूखे को खत्म करने के फिराक में होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह शतक लगा पाते हैं या नहीं.