Rojgar Mela : मध्य प्रदेश में युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए युवा संगम 2026 के अंतर्गत दो बड़े जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जिसमें प्राइवेट सेक्टर की कई नामी कंपनियां शामिल होंगी और सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार युवाओं की सीधे हायरिंग करेंगी.
इसके तहत अलीराजपुर जिले के कटि्ठवाड़ा में 20 जनवरी को युवा संगम कार्यक्रम होगा. इस रोजगार मेले में तीन प्राइवेट कंपनियां भाग लेंगी. ये कंपनियां हैं- न्यू जील बदनावर, प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर और लॉरिट्ज नुडसन गुजरात. ये कंपनियां 230 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी. कंपनियों में मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, सर्विसिंग एंड मैकेनिकल स्टाफ जैसे तकनीकी पदों पर वैकेंसी है. इस रोजगार मेले में आईटीआई, डिप्लोमा और तकनीकी अनुभरव वाले युवा शामिल हो सकते हैं.
युवा संगम-सिवनी जिला
मध्य प्रदेश में दूसरा युवा संगम का आयोजन 21 जनवरी 2026 को सिवनी जिले में शासकीय महाविद्यालय छपारा में होगा. यह जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार और अपरेंटिसशिप मेला होगा. जिसमें सिवनी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं की प्राइवेट सेक्टर कंपनियां हायरिंग करेंगी.
इस रोजगार मेले में 10 से अधिक निजी कंपनियां भाग लेंगी. जिसमें आमधन प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, LNJDDUGKY जबलपुर, ग्रो फास्ट एग्रीकल्चर जबलपुर, मोबिटेक पे नई दिल्ली, एसबीआई सिवनी, गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर सागर, सीआईआई स्किल ट्रेनिंग सेंटर छिंदवाड़ा, मारुति सुजुकी गुजरात, पुखराज हेल्थ केयर जबलपुर, साई प्रसाद इंडस्ट्रियल सर्विसेज पुणे और अदाणी सोलर गुजरात. इन कंपनियों में कुल 650 वैकेंसी है. कंपनियां ट्रेनी, सुरक्षा गार्ड, टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, बीमा एजेंट, फील्ड वर्कर, ऑफिसर, अपरेंटिसशिप, बीपीओ, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव सहित कई पदों पर भर्ती करेंगी.