आखिर लिफ्ट के अंदर कैसे गिरा बुजुर्ग? 10 दिन तक खोजते रहे घर वाले, अब डर से सोसाइटी खाली कर रहे लोग

आखिर लिफ्ट के अंदर कैसे गिरा बुजुर्ग? 10 दिन तक खोजते रहे घर वाले, अब डर से सोसाइटी खाली कर रहे लोग


Last Updated:

Bhopal Lift Accident: भोपाल की नामी रिहायशी सोसायटी में लिफ्ट से गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 6 जनवरी से लापता बुजुर्ग का शव 10 दिन बाद लिफ्ट शाफ्ट से मिला. परिजनों का आरोप है कि लिफ्ट की खराब हालत और CCTV बंद होने की शिकायत पहले ही की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया.

भोपाल में काल बनी लिफ्ट

Bhopal Lift Death News: भोपाल की नामी रिहायशी सोसायटी की बहुमंज़िला इमारत की लिफ्ट के नीचे दबने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत कई सवाल खड़े कर रही है. न्यूज 18 की टीम ने इस खतरनाक वाक़ये की पड़ताल की, क्योंकि जो बुजुर्ग प्रीतम गिरि के साथ हुआ वो किसी के भी साथ हो सकता है. जब टीम लिफ्ट के अंदर गई तो ऐसा लगा कि लिफ्ट तो लगा दी मगर नियमित रखरखाव करना भूल गये.

मृतक के बेटे धर्मेंद्र गोस्वामी ने बताया, ‘मेरे पिता 6 जनवरी को मन्डीदीप जाने का बोलकर निकले थे. उसके बाद से लापता थे. उसी दिन लिफ्ट भी ख़राब होकर नीचे गिरी थी. हमने पुलिस को शिकायत की थी. सोसायटी प्रशासक को भी बताया था, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई. अगर समय पर खोजबीन होती तो शायद उनकी जान बच सकती थी. सोसाइटी में तीसरी मंजिल के सीसीटीवी कैमरे वर्षों से खराब पड़े हैं. लिफ्ट की खराब स्थिति को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन मेंटेनेंस टीम ने मरम्मत को टाल दिया. पिता 10 दिनों से लापता थे, बदबू आने के बाद शव मिला. पुलिस ने सही से जांच की होती तो शायद पिता का पहले पता चल सकता था.’

दूसरी जगह घर खौज रहे लोग
हैरानी का बात ये है कि पीड़ित परिवार की तरफ से लिफ्ट खराब होने की पहले भी शिकायत हुई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. लिफ्ट गिरने से बुजुर्ग की मौत की घटना का इस कदर ख़ौफ़ है कि इस बहुमंज़िला इमारत में किराये से रहने वाले कई परिवार दूसरे घर की तलाश में जुट गये हैं.

न्यूज 18 इंडिया ने पीड़ित परिवार के पड़ौस में रहने वाली रागिनी नाम की महिला से बात की है जो सात्विक नाम के अपने बच्चे को गोद में रखे थी. उसने सहमे हुए कहा कि किसी दूसरे किराये के घर की तलाश में हैं.
लिफ्ट और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच होनी चाहिए थी. इस घटना ने पूरे परिसर को झकझोर दिया है में छोटे बच्चे के साथ रहती हूं. लिफ्ट में जाने से डर लगता है. मैं दूसरे किराये के घर की तलाश कर रही हूं.

क्या बोले अधिकारी?
पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और रखरखाव से जुड़े सोसाइटी के लोगों से पूछताछ कर रही है. जांच के बाद लापरवाही से मौत के मामले में केस दर्ज हो सकता है. भोपाल के एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि मिसरोद इलाक़े की चिनार ड्रीम सिटी में बुजुर्ग के शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. इसमें जो कॉलोनी की लिफ्ट शायद तीन मंजिल से ऊपर होगी उसी दौरान तीसरी मंजिल से बुजुर्ग ने गेट खोला और नीचे गिर गए, जिससे हादसा हुआ होगा. मामले में जो मेंटेनेंस देखते हैं उनके कथन लिए जा रहे हैं. मामले में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

आखिर लिफ्ट के अंदर कैसे गिरा बुजुर्ग? 10 दिन तक बाहर खोजते रहे घर वाले



Source link