सतना और मैहर के ये 5 बेस्ट पिकनिक स्पॉट, फोटो देख बना लेंगे छुट्टियों का प्लान

सतना और मैहर के ये 5 बेस्ट पिकनिक स्पॉट, फोटो देख बना लेंगे छुट्टियों का प्लान


Last Updated:

सर्दियों की हल्की धूप, ठंडी हवा और हरी-भरी वादियां देखना है या फिर आप परिवार या दोस्तों के साथ एक परफेक्ट विंटर पिकनिक प्लान कर रहे हैं, तो सतना और मैहर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. यहां धार्मिक आस्था, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता हर उम्र के लोगों को आकर्षित करता है.

satna

विंटर सीजन में सतना और मैहर के आसपास के पर्यटन स्थल अपनी पूरी खूबसूरती में नजर आते हैं. चाहें आप आध्यात्मिक शांति चाहते हों या बच्चों के साथ खुली धूप में मस्ती करना चाहते हों, ये जगहें हर तरह की पिकनिक के लिए परफेक्ट हैं.

satna

मैहर रोपवे से मां शारदा देवी मंदिर तक की यात्रा सर्दियों की सुबह या शाम में बेहद खूबसूरत अनुभव देती है. पहाड़ियों और हरियाली के नजारे फैमिली पिकनिक को खास बना देते हैं. पास में आर्ट इचोल, पन्नी खोह झरना और आल्हा तालाब जैसे स्थल भी घूमने लायक हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सतना

रामवन एक शांत और आध्यात्मिक स्थल है, जहां रामायण काल की झलक मिलती है. सुंदर कलाकृतियां, तुलसी संग्रहालय, विशाल हनुमान मूर्ति और सुंदर बगीचे इसे सर्दियों की पिकनिक के लिए आदर्श बनाते हैं. बच्चों के लिए खुले पार्क और बड़ों के लिए धूप सेंकने की जगह भी है, जो इसे सबका फेवरेट बनाती है.

satna

भरहुत स्तूप अपनी जटिल नक्काशी और शुंग कालीन मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध है. यहां भगवान बुद्ध के जीवन और जातक कथाओं के दृश्य पत्थरों पर उकेरे गए हैं. सर्दियों में यहां घूमना कला और इतिहास का अनूठा अनुभव देता है. यहां आने वाले परिवार अक्सर घर से खाना पैक करके लेकर आते हैं और इस जगह के आसपास बैठ परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं.

सतना

सतना का एकमात्र नरो पहाड़ स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क सर्दियों की पिकनिक के लिए शानदार विकल्प है. यहां बच्चों के झूले, इलेक्ट्रिक साइकिल, नेचर ट्रेल, नक्षत्र वाटिका और पहाड़ी दृश्य पर्यटकों को खूब लुभाते हैं.

satna

चित्रकूट में गणेश बाग, शबरी प्रपात, हनुमान धारा, गुप्त गोदावरी और रामघाट जैसे स्थल सर्दियों में खास आकर्षण बन जाते हैं. यहां रोप-वे, नौका विहार और शांत वातावरण पिकनिक को यादगार बना देते हैं.

सतना

अगर आप सर्दियों में एक परफेक्ट पिकनिक डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं, तो सतना और मैहर के ये स्पॉट जरूर अपनी लिस्ट में शामिल करें. प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और आध्यात्मिक शांति के साथ ये जगहें आपकी छुट्टियों को खास बना देंगी.

homemadhya-pradesh

सतना और मैहर के ये 5 बेस्ट पिकनिक स्पॉट, फोटो देख बना लेंगे छुट्टियों का प्लान



Source link