गंभीर हाय-हाय…, आंखों के सामने कोच की हूटिंग कर रहे थे लोग, विराट कोहली को आया गुस्सा और फिर… VIDEO वायरल

गंभीर हाय-हाय…, आंखों के सामने कोच की हूटिंग कर रहे थे लोग, विराट कोहली को आया गुस्सा और फिर… VIDEO वायरल


Fans Chants Gautam Gambhir Haaye Haaye: गौतम गंभीर की कोचिंग पर न्यूजीलैंड की टीम ने एक और बड़ा दाग लगा दिया है. 15 महीने पहले कीवियों ने 36 साल के सूखे का अंत करते हुए भारत को उनके घर पर टेस्ट में पटखनी दी थी और अब ब्लैक कैप्स ने पहली बार भारत की धरती पर ODI सीरीज भी जीत लिया. रविवार, 18 जनवरी को इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच को न्यूजीलैंड ने 41 रनों से जीतकर इतिहास रचा.

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने ODI में पहली बार हार का स्वाद चखा. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेडियम में मौजूद कुछ फैंस हेड कोच गौतम गंभीर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि जब फैंस गंभीर की हूटिंग कर रहे थे, तब वहां विराट कोहली भी मौजूद थे.

‘गौतम गंभीर हाय-हाय’ के नारे

Add Zee News as a Preferred Source


सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए तीसरे ODI का है. इंदौर में मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन इवेंट का इंतजार कर रहे थे, तब स्टेडियम में मौजूद कुछ फैंस काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने जोर से चिल्लाते हुए नारे लगाए, ”गंभीर हाय-हाय.”

विराट कोहली को आया गुस्सा

मैदान पर सरेआम हेड कोच की बेइज्जती होते देख स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैरान हो गए. उन्होंने गुस्से में उन लोगों की तरफ देखा, जो ऐसी हरकत कर रहे थे. फिर कोहली ने बगल में खड़े केएल राहुल से कुछ कहा और अपने सिर पर हाथ भी रखा. उनके हाव-भाव से ऐसा लग रहा था, जैसे वो कोच के अपमान से बिल्कुल खुश नहीं हैं. जब फैंस ये नारेबाजी कर रहे थे तब गौतम गंभीर भी मैदान पर थे, उन्होंने एक नजर लोगों की तरफ देखा, लेकिन फिर उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश की.

गुवाहाटी में भी लगे थे ऐसे नारे

बता दें कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है. पिछले साल जब भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, तब फैंस काफी गुस्से में थे. स्टेडियम में मौजूद कुछ लोगों ने ‘गंभीर हाय-हाय’ के नारे लगाए. बतौर हेड कोच गौतम गंभीर का सफर अभी तक अच्छा नहीं रहा है. हैरानी की बात ये है कि न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें भारत में आकर टीम इंडिया पर भारी पड़ रही है. 

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश नहीं माना तो दूसरी बार चमकेगी इस टीम की किस्मत, 2009 में भी अचानक हुई थी T20 वर्ल्ड कप में एंट्री

 





Source link