जनवरी-फरवरी में इन फूलों को लगाते ही गर्मियों में आपकी बगिया बन जाएगी रंग-बिरंगी, खुशबू से महक उठेगा हर कोना

जनवरी-फरवरी में इन फूलों को लगाते ही गर्मियों में आपकी बगिया बन जाएगी रंग-बिरंगी, खुशबू से महक उठेगा हर कोना


Last Updated:

Gardening Tips: जनवरी-फरवरी का समय फूलों की बुआई के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है. इस दौरान लगाए गए कुछ खास फूल गर्मियों में भी भरपूर खिलते हैं और बगिया की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देते हैं. सही देखभाल, समय पर सिंचाई और धूप मिलने से ये पौधे लंबे समय तक फूल देते हैं. इन फूलों की खुशबू से घर और गार्डन का माहौल भी ताजा और मनमोहक बना रहता है.

फूल-पौधों से सजा घर देखने में तो खूबसूरत लगता ही है साथ ही ये वातावरण को शुद्ध बनाते हैं और आपके मूड को भी हैप्पी रखते हैं. फरवरी का महीना कुछ खास तरह के फूलों से घर को सजाने के लिए बेस्ट होता है.

Lifestyle

इसके लिए आप अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर सकते हैं. दरअसल, फरवरी के महीने में ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है और अच्छी-खासी धूप भी निकलती लगती है.फरवरी माह मौसम फूलों के खिलने और पेड़-पौधों को हरा-भरा रखने के लिए परफेक्ट होता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही फूलों के बारे में, जिनसे सजा सकते हैं अपनी बगिया.

Tips and Tricks

गेंदा के पौधे बहुत कम देखभाल में भी लगाए जा सकते हैं. बालकनी में रखे गमले में आप पीले, नारंगी या लाल रंग के गेंदा फूलों वाले पौधे लगा सकते हैं. गेंदा के पौधे को हल्दी धूप और पर्याप्त पानी चाहिए होता है. गेंदा का पौधा फरवरी महीने में अपने शबाब पर होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sadabahar Flower

जनवरी-फरवरी माह में सदाबहार पौधा लगा सकते हैं. हालांकि, सही पानी, मौसम और देखभाल की कमी से ये पौधा मर भी जाता है.  लाल, पिंक, सफेद जैसे और भी कई रंगों में मौजूद सदाबहार के पौधों को आप इस मौसम में लगाएं. साल भर फूलों से लदा रहेगा ये पौधा.

Tips and Tricks

जनवरी के आखिरी सप्ताह से लेकर फरवरी माह गुड़हल पौधे लगाने का बेस्ट समय है. गुड़हल की कटिंग इस  मौसम में लगाना अच्छा होता है. यह नियमित रूप से फूल देता है और कम रखरखाव की जरूरत होती है. यह सजावटी और औषधीय दोनों रूप में उपयोगी है. यह लाल, गुलाबी, पीले रंगों में मिलता है और मधुमक्खियों व तितलियों को आकर्षित करता है.

lifestyle

जनवरी-फरवरी माह में बोगेनवेलिया का पौधा भी लगा सकते हैं. इसके बहुत सारे कलर आते हैं. इस फूलदार पौधे की खासियत होती है कि इसमें कम पानी की जरूरत होती है और थोड़ी सी देखभाल में भी ये पूरे साल रंगीन फूलों से भरा रहता है. साथ ही आप चंपा का पौधा भी लगा सकते हैं.

Lifestyle

पेटुनिया का पौधा बहुत खूबसूरत और खुशबू देने वाला होता है. इसे बालकनी में आसानी से लगाया जा सकता है. कई रंगों में इसके फूल खिलते हैं. आप गुलाबी, सफेद और बैंगनी रंग के अलग-अलग फूलों वाले पेटुनिया के पौधे लगा सकते हैं. हल्की धूप में ये पौधे बहुत अच्छी तरह ग्रो करते हैं. कम पानी में भी ये पौधे ग्रो कर जाते हैं.

Lifestyle

ये पौधे फूलों से भरे रहें, इसके लिए खाद और पानी की मात्रा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है. क्योंकि गर्मियों में तापमान बहुत ज्यादा होता है, जो कई सारे पौधों के लिए अच्छा नहीं होता है. इसलिए इन पौधों में केमिकल मिले खाद का इस्तेमाल न करें. जैविक या ऑर्गेनिक खाद से पौधों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है. गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट खाद या कम्पोस्ट खाद का इस्तेमाल हर तरह से बेहतर होता है.

homelifestyle

सिर्फ जनवरी-फरवरी की सही प्लानिंग और गर्मियों में खिलेंगे ढेरों फूल



Source link