विराट को 2 बार आउट करने वाले क्लॉर्क को मिला ईनाम, टी-20 टीम में शामिल

विराट को 2 बार आउट करने वाले क्लॉर्क को मिला ईनाम, टी-20 टीम में शामिल


नई दिल्ली. भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ के लिए न्यूज़ीलैंड ने अपनी T20I टीम में हल्का सा बदलाव किया है.  वनडे सीरीज़ में 2-1 की शानदार जीत के बाद, कीवी टीम भारत में एक और मज़बूत सीरीज़ की उम्मीद कर रही है, साथ ही उनकी नजर T20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी है.  वनडे सीरीज़ में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले और प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले क्रिस्टियन क्लार्क को इसका इनाम मिला है और उन्हें न्यूज़ीलैंड की T20I टीम में शामिल किया गया है.

न्यूज़ीलैंड के कोच रॉब वॉल्टर ने खुलासा किया कि क्लार्क को भारत के खिलाफ पहले तीन T20 मुकाबलों के लिए टीम में जोड़ा गया है, जो नागपुर, रायपुर और गुवाहाटी में खेले जाएंगे. कुछ कीवी खिलाड़ी चोट से वापसी कर रहे हैं, जबकि वनडे सीरीज़ में कप्तानी करने वाले माइकल ब्रेसवेल भी तीसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे.  फील्डिंग करते समय ब्रेसवेल की बाईं पिंडली (काफ) में हल्का खिंचाव आया था, हालांकि वह टीम के साथ नागपुर पहुँच चुके हैं.

डेब्यू सीरीज़ में क्लार्क ने दो बार विराट को किया आउट 

न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ जीतकर इतिहास रच दिया  यह भारत में उनकी पहली वनडे सीरीज़ जीत थी. कागज़ों पर दोनों टीमों के बीच अंतर काफी बड़ा था, मानो डेविड बनाम गोलियत की टक्कर हो. जहाँ डैरिल मिचेल ने प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार जीता, वहीं क्रिस्टियन क्लार्क ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई. क्लार्क ने तीन वनडे मैचों में 7 विकेट लेकर सीरीज़ के सबसे सफल गेंदबाज़ बने.  खास बात यह रही कि उन्होंने किन बल्लेबाज़ों को आउट किया. उनका पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हर्षित राणा का था, जिन्होंने पहले वनडे में शानदार कैमियो खेला था.  इसके बाद अगले दो मैचों में क्लार्क ने विराट कोहली को दो बार, श्रेयस अय्यर को दो बार, जबकि रोहित शर्मा और नितीश कुमार रेड्डी को एक-एक बार आउट किया.

यह क्लार्क के लिए एक यादगार डेब्यू सीरीज़ रही.  उनकी गेंदबाज़ी की विविधता और समझदारी भरी रणनीति ने रविचंद्रन अश्विन को भी प्रभावित किया लंबे कद के इस मीडियम-पेस ऑलराउंडर ने सूक्ष्म बदलावों का बेहतरीन इस्तेमाल किया.

कोच ने क्लॉर्क की जमकर तारीफ 

इस समय किवी टीम में काफ़ी खिलाड़ियों का आना-जाना लगा हुआ है कुछ खिलाड़ी चोट से लौट रहे हैं, कुछ फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट से सीधे हमारे साथ जुड़ रहे हैं और बाकी खिलाड़ी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ और सुपर स्मैश खेलने के बाद टीम में शामिल हो रहे हैं.  कोच ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस सीरीज़ के पहले तीन मैचों के लिए हमारे पास पर्याप्त तेज़ गेंदबाज़ी विकल्प हों और भारत के अपने पहले दौरे पर क्रिस्टियन के लिए टीम के साथ थोड़ा और समय बिताना एक शानदार मौका है. उन्होंने आगे कहा, वनडे सीरीज़ में उन्होंने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन जो बात सबसे ज़्यादा प्रभावशाली रही, वह थी दबाव में शांत रहकर प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता.

भारत के खिलाफ न्यूज़ीलैंड की T20I टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क (पहले 3 मैचों के लिए)

न्यूज़ीलैंड की T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी



Source link