India vs New Zealand T20I: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज 21 जनवरी से खेलेगी. नागपुर में बुधवार को सीरीज का पहला मुकाबला होगा. इससे पहले दोनों टीमें ने वहां पहुंचकर जमकर पसीना बहाया. भारत के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी करने के लिए तैयार हैं. यह हार्दिक का एशिया कप में चोटिल होने के बाद भारत के लिए पहला मैच होगा. अब पूरी तरह से फिट यह ऑलराउंडर धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तैयार है.
हार्दिक-गंभीर में गजब मजाक
नागपुर में सीरीज के ओपनिंग मैच से पहले बीसीसीाई ने भारत के ट्रेनिंग सेशन का एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसने तुरंत फैंस का ध्यान खींचा. क्लिप में हार्दिक एक बड़ा शॉट लगाने के लिए लाइन में खड़े होकर स्टैंड में बैठे लोगों से एक तरफ हटने के लिए कहते दिखे. गंभीर उन्हें करीब से देख रहे थे. उन्होंने मजाक में कहा, ”तुम कहां निशाना लगा रहे हो? नॉर्थ विंग?” हार्दिक ने जवाब दिया, ”पहली टियर पर.” एक बहुत बड़े छक्के के बाद भी मजाक चलता रहा. इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हैरानी से रिएक्ट किया, ”अरे, दूसरे टियर पर मार दिया?”
ये भी पढ़ें: Explained: सानिया जैसी साइना… भारत में यूं बदली बैडमिंटन की तस्वीर, महिला खेल की रियल गेम-चेंजर
खराब फॉर्म में सूर्यकुमार
सूर्यकुमार के लिए यह सीरीज एक मुश्किल समय में आई है. साल 2025 भारत की जर्सी में उनके लिए सबसे मुश्किल रहा है. 19 मैचों में सिर्फ 218 रन बनाकर उन्होंने फैंस को निराश किया है. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला. तिलक वर्मा को नंबर 3 पर जगह देने के लिए नंबर 4 पर आने से भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ है. विरोधी गेंदबाजों ने उन्हें रोकने के तरीके ढूंढ लिए हैं. टी20 वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है. ऐसे में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए कप्तान के तौर पर अपना दबदबा बनाए रखने की चुनौती से पार पाना चाहेंगे.
Sound On
Dialling up the intensity as #TeamIndia steps into T20I mode to take on New Zealand #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RSE2DXLFXA
— BCCI (@BCCI) January 20, 2026
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाएंगे ये 8 खिलाड़ी, एक तो धोनी का ‘चेला’, गेंद पर बेरहमी से करता है प्रहार
ईशान या अय्यर, किसे मिलेगा मौका?
पहले टी20 मैच के लिए सेलेक्शन को लेकर बहस भी जारी है. श्रेयस अय्यर स्पिन के खिलाफ अपने मजबूत रिकॉर्ड और आईपीएल में कप्तानी की सफलता के लिए जाने जाते हैं. वह तिलक वर्मा की पेट की सर्जरी के कारण दावेदारी में आ गए हैं. नंबर 4 पर उनकी मौजूदगी से सूर्यकुमार अपनी पसंदीदा नंबर 3 की पोजिशन पर वापस आ सकते हैं. दूसरी ओर, ईशान किशन की विस्फोटक फॉर्म उन्हें एक मजबूत विकल्प बनाती है. अब देखना है कि मैच में किसे मौका मिलता है.