Last Updated:
पाकिस्तान ने शारजाह में UAE के खिलाफ 207 रन बनाकर टी20 में नया कारनामा अंजाम दिया. सलमान आगा की कप्तानी में साइम अयूब और हसन नवाज ने शानदार अर्धशतक लगाए.
पाकिस्तान की टीम ने 16 साल में पहली बार यूएई में टी20 में बनाया 200 रन पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब ने 38 गेंद में 69 रन बनाए जबकि हसन नवाज ने दो चौकों और छह छक्कों की मदद से महज 26 गेंद पर 56 रन बना डाले. पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई. पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए टी20 मैच में पहली बार 200 रन के आंकड़े को पार किया है.
| कुल | विरोधी | वेन्यू | तारीख | नतीजा |
| 207/10 | UAE | शारजाह | 30 अगस्त 2025 | 31 रन से जीता |
| 193/2 | हॉग कॉग | शारजाह | 2 सितंबर 2022 | 155 रन से जीता |
| 189/2 | नामिबिया | अबू धाबी | 2 नवंबर 2021 | 45 रन से जीता |
| 189/4 | स्कॉटलैंड | शाहजाह | 7 नवंबर 2021 | 72 रन से जीता |
| 187/10 | श्रीलंका | दुबई | 13 दिसंबर 2013 | 24 रन से जीता |
पाकिस्तान की टीम 7 मई 2009 से यूएई में टी20 मैच खेल रही है लेकिन 30 अगस्त 2025 को पहली बार उन्होंने टी20 मैच में 200 रन का आंकड़ा पार किया. यूएई में खेले गए टी20 मैच में पाकिस्तान का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 2 विकेट पर 193 था. उन्होंने 2 सितंबर 2022 को एशिया कप मैच के दौरान हांगकांग के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में बनाया था.
दुबई में पाकिस्तान का सबसे बड़ा स्कोर 187 रन का है. 13 दिसंबर 2013 को श्रीलंका के खिलाफ टीम इसी स्कोर पर ऑलआउट हो हुई थी. अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में सबसे बड़ा टी20 स्कोर नामीबिया के खिलाफ 189 का है.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें