अशोकनगर में 5 से 7 घंटे बिजली कटौती: माधव भवन, मोती मोहल्ला, स्वराज एजेंसी समेत कई इलाकों में कटौती – Ashoknagar News

अशोकनगर में 5 से 7 घंटे बिजली कटौती:  माधव भवन, मोती मोहल्ला, स्वराज एजेंसी समेत कई इलाकों में कटौती – Ashoknagar News




अशोकनगर में बुधवार, 21 जनवरी को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी उपकेंद्र पर केबल क्षमता बढ़ाने और पुराने केबल बदलने के कार्य के कारण की जाएगी। इसकी जानकारी विद्युत वितरण कंपनी ने दी है। बिजली कंपनी के अनुसार, ईसागढ़ रोड फीडर के अंतर्गत कॉम्प्लेक्स स्थित 200 केवी ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाकों में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान पछाड़ीखेड़ा रोड, स्वराज एजेंसी क्षेत्र, डी.के. जैन वाली गली, जिला चिकित्सालय चौराहा और विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी वाली गली सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी तरह, अशोकनगर उपकेंद्र से निकलने वाले मेन बाजार फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान पुराना बाजार, माधव भवन, मोती मोहल्ला और पुराना थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। बिजली कंपनी ने बताया कि यह कार्य केंद्र सरकार की आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली बंद या चालू होने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।



Source link