टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में अब 2 हफ्ते के आसपास का समय रह गया है. 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी 20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. ये पहला मौका होगा जब टी20 वर्ल्ड कप में एशिया कप की 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, साथ ही एशिया की 8 टीमें भाग लेंगी. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे स्टार खिलाड़ियों से लबरेज टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है. डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. बहरहाल, आज हम बात करेंगे ऐसे रिकॉर्ड के बारे में जो कि 1 ही भारतीय खिलाड़ी के नाम पर है. आजतक ऐसा कारनामा ना तो विराट कोहली कर पाए हैं और ना ही रोहित शर्मा जैसे दिग्गज टी20 खिलाड़ी. बता दें कि ‘MR IPL’ यानी सुरेश रैना के अलावा आजतक कोई टी20 क्रिकेट में शतक नहीं ठोक पाया है. साल 2010 में यानी आज के 16 साल पहले सुरेश रैना ने ये ऐतिहासिक कारनामा किया था. जब से इस सूखे को कोई भी खत्म नहीं कर पाया. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी इस बार ऐसा कर पाएंगे या नहीं.
इकलौता शतकवीर
गौरतलब है कि भारत के विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना ने आज के 16 साल पहले ऐसा कारनामा कर डाला था, जो कि आज भी इतिहास है. रैना ने साल 2010 के टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की ओर से शतक ठोकने का कारनामा किया था. खास बात ये है कि आजतक सुरेश रैना के अलावा ऐसा कोई खिलाड़ी कर ही नहीं पाया है. वेस्टइंडीज में आयोजित टी20 विश्व कप में रैना ने प्रोटियाज के खिलाफ उस दिन के मैच में बल्ले से ऐसा तूफान लाया, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी. 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आया बाएं हाथ का ये तूफानी खिलाड़ी ने जबरदस्त अंदाज में महज 59 गेंदों में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शतक ठोकर सभी को हैरान कर दिया था. रैना के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने ये मैच बड़े ही आसानी से अपने नाम पर कर लिया था.
रोहित-विराट नहीं कर पाए ऐसा
भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जमकर रन बनाए हैं. ना केवल टी20 इंटरनेशनल मैचों में बल्कि टी20 विश्व कप में भी दोनों बल्लेबाजों ने इंडिया के लिए जमकर रन बनाए हैं. कोहली कई बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं. साल 2024 में टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित और विराट दोनों ने ही इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. रोहित ने अपने 17 साल के लंबे टी20 करियर के दौरान टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए,लेकिन वह टी20 विश्व कप में कभी शतक नहीं लगा पाए. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने लंबे टी20 करियर के दौरान कभी टी20 विश्व कप में शतक नहीं लगा पाए.
इस साल पलट सकता है इतिहास
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से ऐसा करने की उम्मीद लगाई जा सकती है. अभिषेक टी20 क्रिकेट में मौजूदा समय में नंबर 1 खिलाड़ी हैं. वह अपनी ताबड़तोड़ पारी के लिए जाने जाते हैं. अभिषेक ने बीते कुछ समय में ऐसा माहौल बनाया है कि बहुत ही कम समय में उनकी गिनती दुनिया के तूफानी खिलाड़ियों में होने लग गई है. टी20 क्रिकेट में उनका 190 का स्ट्राइक है इससे आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं वह किस गति से रन बनाते हैं. ऐसे में इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिषेक शर्मा 16 साल के इस सूखे को खत्म कर सकते हैं. अभिषेक शर्मा अपनी पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं. उन्होने एशिया कप के दौरान भी लगातार 3 अर्धशतक ठोके थे और 75 रनों के योग पर अपना विकेट दे बैठते थे. ऐसे में उम्मीद है कि 7 फरवरी से शुरु होने वाले टी20 विश्व कप में अभिषेक 16 साल के इस सूखे को खत्म कर देंगे.
ये भी पढ़ें: 16 साल पहले प्रोटियाज के खिलाफ इस दिग्गज ने मचाया था आतंक, ठोक दी थी भारतीय टी20 इतिहास की पहली सेंचुरी