Rinku Singh Sister: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी बहन इन दिनों एक पोस्ट के कारण सुर्खियों में हैं. 20 जनवरी को रिंकू की बहन नेहा सिंह ने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसपर विवाद खड़ा हो गया है. इससे पहले 18 जनवरी को अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने थार में बैठे देवताओं का एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद करणी सेना ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सासनी गेट में तहरीर दी थी.
अब रिंकू सिंह की बहन ने सोशल मीडिया के जरिए माफी तो मांगी है, लेकिन उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसपर नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर लोग क्रिकेटर और उनकी बहन नेहा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
रिंकू सिंह की बहन के पोस्ट पर विवाद
स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा ने फेसबुक पर लिखा, ”रिंकू भैया और मेरे से भी कोई गलती हो गई. मैं माफी मांगती हूं. इस तस्वीर को लेकर करणी सेना ने रिंकू भैया के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी. अभी कुछ दिन पहले मोदी जी ने हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ा रखे था. तब एक बोल नही निकला इनके मुंह से.”