भोपाल के किन इलाकों में मिलेगा सस्ता घर? MP Housing Board ला रहा नए प्रोजेक्ट, जानिए पूरी डिटेल्स

भोपाल के किन इलाकों में मिलेगा सस्ता घर? MP Housing Board ला रहा नए प्रोजेक्ट, जानिए पूरी डिटेल्स


Last Updated:

MP Housing Board New Project: अपना आशियाना खरीदने वालों के लिए इस साल मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड राजधानी भोपाल में 9 नए हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है. इन प्रोजेक्ट्स में आप प्लाट के साथ ही डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स, फ्लैट खरीद पाएंगे. भोपाल के किन इलाकों में होगा इन प्रोजेक्ट पर काम, जानिए सबकुछ.

Bhopal News: भोपाल में अगर आप अपना खुद का घर खरीदने का मौका सपना देखते हैं तो इस साल आपका ये सपना पूरा हो सकता है. इस साल एमपी हाउसिंग बोर्ड राजधानी भोपाल के अलग-अलग हिस्सों में 9 नए हाउसिंग प्रोजेक्ट पर शुरू करने की तैयारी है. इन प्रोजेक्ट में एमपी हाउसिंग बोर्ड डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स, फ्लैट और प्लॉट बनाएगा. एमपी हाउसिंग बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी प्रोजेक्ट्स में 750 से ज्यादा आवासीय यूनिट डेवलप की जाएंगी.

अयोध्या नगर क्षेत्र में दामखेड़ा और नरेला शंकरी में बोर्ड के पास बड़ी जमीन उपलब्ध है. इसके साथ ही दामखेड़ा में करीब 140 एकड़ और नरेला शंकरी में लगभग 128 एकड़ भूमि पर नए हाउसिंग प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं. इतना ही नहीं इन सभी योजनाओं के लिए आर्किटेक्ट की नियुक्ति हो चुकी है. टीएनसीपी से मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी किए जाएंगे और बुकिंग शुरू होगी. इस रिपोर्ट में जानिए कितना खास होगा यह प्रोजेक्ट.

हाउसिंग बोर्ड बना रहा अयोध्या एक्सटेंशन में 63 नए डुप्लेक्स
अपना घर खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एमपी हाउसिंग बोर्ड अयोध्या एक्सटेंशन के सुरम्य परिसर फेज-3 में 63 एचआईजी डुप्लेक्स बना रहा है. जिसके पहले फेज में 48 डुप्लेक्स तैयार भी हो चुके हैं. इसके अलावा दूसरे चरण में 250 फ्लैट्स का डेवलपमेंट चल रहा है और उनकी बुकिंग भी जारी है. इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट के तीसरे चरण की अनुमानित लागत करीब 56 करोड़ रुपये है.

अवधपुरी, खजूरीकलां के फेज-3 में बनेंगे 160 फ्लैट
हाउसिंग बोर्ड अपने 9 प्रोजेक्ट में अवधपुरी और खजूरीकलां इलाके में फेज-3 में हाउसिंग बोर्ड 160 नए फ्लैट बनाएगा. जिसके पहले फेज में 145 प्लॉट बिक चुके हैं, जबकि दूसरे चरण के 147 डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स मकान लगभग पूरे हो चुके हैं. एमपी हाउसिंग बोर्ड इस फेज पर लगभग 67 करोड़ रुपये खर्च करेगा.

अयोध्या नगर में हाउसिंग बोर्ड बना रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
अयोध्या नगर में ही करीब 17 एकड़ जमीन पर हाउसिंग बोर्ड हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बना रहा है. वहीं, सुरम्य परिसर, लवकुश हाईट्स और खजूरीकलां फेज-2 में निर्माण और बुकिंग का काम लगातार जारी है. हाउसिंग बोर्ड की जानकारी के अनुसार, सभी प्रोजेक्ट्स की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट और एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए की जा रही है. जिसके बाद इन नये प्रोजेक्ट से राजधानी भोपाल में घर खरीदने वालों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

अब किराये से छुटकारा! भोपाल में बनेंगे 9 नए हाउसिंग प्रोजेक्ट



Source link