वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी से घर में मातम! मां बोलीं- हमें बेटी वापस चाहिए

वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी से घर में मातम! मां बोलीं- हमें बेटी वापस चाहिए


Last Updated:

कुंभ मेले में वायरल हुई महेश्वर की मोनालिसा की शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर मुस्लिम युवक फरहान खान से शादी कराई गई है. माता-पिता का कहना है कि कई दिनों से उनसे बेटी की कोई बात नहीं हो रही. परिवार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मदद की मांग करते हुए बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने की अपील की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल गर्ल मोनालिसा के परिवार में मातम जैसा हाल है.

आशुतोष पुरोहित
खरगोन.  
कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर नया विवाद सामने आया है. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में रहने वाले उसके परिवार ने दावा किया है कि उनकी बेटी के साथ धोखा हुआ है. परिवार का कहना है कि मोनालिसा ने एक मुस्लिम युवक फरहान खान से शादी कर ली है, जिसके बाद घर में शोक जैसा माहौल है. परिजनों का आरोप है कि यह शादी सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई और उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी भी ठीक से नहीं दी गई. उनका कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग है और धोखे से उससे शादी की गई है.

मोनालिसा के माता-पिता का कहना है कि बेटी से कई दिनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. उनका दावा है कि शादी के बाद से उसका मोबाइल भी उनके पास नहीं है और उनसे बात नहीं कराई जा रही. परिवार का कहना है कि चार दिन से अधिक समय गुजरने के बावजूद बेटी की कोई खबर नहीं मिलने से चिंता और बढ़ गई है. इसी कारण परिवार ने राज्य सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. परिजनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी अपील की है कि उनकी बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद की जाए.

शादी के बाद परिवार में गहरा सदमा
महेश्वर स्थित घर में मोनालिसा की शादी की खबर के बाद से माहौल बेहद तनावपूर्ण बताया जा रहा है. परिवार के सदस्य लगातार रो रहे हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि बेटी ने इतनी जल्दी यह फैसला कैसे ले लिया. मोनालिसा की मां लता भोसले की तबीयत भी खराब बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार वह कई बार बेहोश हो चुकी हैं और लगातार बेटी को याद कर रो रही हैं. परिवार का कहना है कि बेटी से संपर्क न होने के कारण स्थिति और ज्यादा परेशान करने वाली बन गई है. वे लगातार कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह मोनालिसा से बात हो सके.

माता-पिता का आरोप, एक्टिंग सिखाने के नाम पर धोखा
न्यूज18 से बातचीत में मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले और मां लता भोसले ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनकी बेटी को फिल्म और एक्टिंग सिखाने का लालच दिया गया था. इसी बहाने उसे घर से बाहर ले जाया गया. परिजनों का आरोप है कि बाद में उन्हें पता चला कि मोनालिसा ने केरल के तिरुवनंतपुरम में फरहान खान से शादी कर ली है. परिवार का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई.

नाबालिग होने का भी दावा
मोनालिसा के परिवार ने यह भी दावा किया है कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है. परिजनों के मुताबिक उसकी उम्र करीब 16 साल है. इस वजह से उन्होंने इस शादी पर गंभीर सवाल उठाए हैं. परिवार की सदस्य अंगूरी बाई का कहना है कि वे लोग ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं और उन्हें धोखा दिया गया है. उनका कहना है कि यदि बेटी नाबालिग है तो यह शादी कानूनन भी सवालों के घेरे में आ सकती है.

तिरुवनंतपुरम में शादी की जानकारी सामने आई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के तिरुवनंतपुरम में यह जानकारी दी थी कि उसने अपनी मर्जी से फरहान खान से शादी की है. हालांकि परिवार इस दावे को स्वीकार नहीं कर रहा और उनका कहना है कि बेटी को बहला-फुसलाकर यह कदम उठवाया गया. इसी वजह से परिवार प्रशासन से पूरे मामले की जांच की मांग कर रहा है.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link