Last Updated:
Abhishek sharma misses 3rd century: अभिषेक शर्मा अपने तीसरे टी20 इंटरनेशनल शतक से चूक गए. उन्हें भारत में जन्मे लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने आउट किया. न्यूजीलैंड की ओर से खेलने वाले ईश सोढ़ी का जन्म लुधियाना में हुआ था. उन्होंने अभिषेक को 84 के स्कोर पर पवेलियन भेजकर उनका तीसरा शतक जड़ने का सपना तोड़ दिया.
नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा अपने तीसरे टी20 इंटरनेशनल शतक से चूक गए. न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार लय में बैटिंंग कर रहे अभिषेक को भारतीय मूल के गेंदबाज ने पवेलियन भेजा. बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक ने महज 16 रन से अपना शतक चूके गए. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी20 शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. अभिषेक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर भारत की बड़े स्कोर की नींव रखी.
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 35 गेंदों पर 84 रन बनाए जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अभिषेक ने कायरन पोलार्ड की बराबरी कर ली. पोलार्ड ने साल 2020 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 छक्के जड़े थे जबकि अभिषेक ने भी इतने ही छक्के पहले टी20 में जड़े. इस लिस्ट में रिचर्ड लेवी पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 2012 में हैमिल्टन में 12 छक्के उड़ाए थे.
अभिषेक शर्मा 33 पारियों में 1199 रन बना चुके
बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा 33 पारियों में 1199 रन बना चुके हैं जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल है. अभिषेक के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 112 चौके और 81 छक्के दर्ज हैं. उनका स्ट्राइक रेट 190.92 का है जबकि बैटिंग औसत 37.46 है.
अभिषेक शर्मा 35 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए.
भारत में जन्मे ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हैं
न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेला. साल 2018 में वह टी20 क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज बने थे. एक इंटरव्यू में सोढ़ी ने बताया था कि उनके नाना नानी पाकिस्तान के लाहौर से ताल्लुक हैं. ईश सोढ़ी का पूरा नाम इंदरबीर सिंह सोढ़ी है.
हर्षित राणा प्लेइं इलेवन से बाहर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव इस मैच में नहीं खेल रहे हैं.वहीं न्यूजीलैंड ने क्रिस्टियन क्लार्क को पदार्पण कराया.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें