भोजशाला विवाद पर बढ़ी राजनीति, दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर नेताओं के बयान तेज, क्या है पूरा मामला?

भोजशाला विवाद पर बढ़ी राजनीति, दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर नेताओं के बयान तेज, क्या है पूरा मामला?


Last Updated:

Politics Over Bhojshala Controversy: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धार की भोजशाला को लेकर सरकार और प्रशासन से ASI के पुराने आदेशों का पूरी तरह पालन करने की मांग की है. उनके इस पोस्ट पर अब कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं.

शैलेंद्र सिंह, 

Politics Over Bhojshala Controversy: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धार स्थित भोजशाला को लेकर प्रशासन और सरकार से मांग की है कि ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) द्वारा पहले से दिए गए आदेशों का पूरी तरह पालन किया जाए. उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक का समय नमाज के लिए छोड़ा जाए.

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस साल बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है. इससे पहले भी ऐसी स्थिति आ चुकी है, तब केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार धार जिला प्रशासन ने दोनों समुदायों से बात कर शांति से व्यवस्था बनाई थी. उन्होंने बताया कि ASI ने 2003, 2013 और 2016 में साफ आदेश दिए हैं कि जब बसंत पंचमी और शुक्रवार की नमाज एक ही दिन हों, तो पूजा सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक होनी चाहिए. फिर शाम 3:30 बजे से सूर्यास्त तक और दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज होगी.



Source link