Last Updated:
Mausam Ki Khabar: मध्य प्रदेश में बर्फ जमाने वाली ठंड से थोड़ी राहत देखी जा रही है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी के 23 से 24 जनवरी से मावठा गिरेगा जिसके बाद फिर तेज ठंड का दौर आएगा. एमपी में कड़ाके की ठंड के चलते 10 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है. अब कैसा रहेगा आने वाला मौसम जानें मौसम की खबर
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से अगले कुछ दिन राहत की उम्मीद है. जिसके चलते पिछले कुछ दिनों में थोड़ी गर्मी बढ़ी है. इसी बीच मौसम विभाग की माने तो अभी एमपी के ऊपर ड्राय वेदर है लेकिन 22 से 23 जनवरी के बाद ग्वालियर समेत 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट है. जिसके बाद तेज ठंड का एक दौर आने की उम्मीद है. इसी बीच बुधवार की रात मंदसौर सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया है. इसी बीच प्रदेश के 10 जिलों में मौसम विभाग ने कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है. इस रिपोर्ट में जाने कैसा रहेगा आने वाला मौसम.
मंदसौर सबसे ठंडा, तापमान 5.9 डिग्री
एमपी में कड़ाके की ठंड के बीच आज मंदसौर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया है. जिसका तापमान 5.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, राजगढ़ में 6.6 डिग्री, गिरवर में 7.1 डिग्री, इंदौर में 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है. इसके साथ ही दतिया में तापमान 8.5 डिग्री दर्ज हुआ है.
जनवरी के अंत में फिर आएगा तेज ठंड का दौर
मौसम वैज्ञानिक डॉ दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है. 22-23 के बाद प्रदेश में मावठा गिरने की उम्मीद है. इसी बीच ग्वालियर संग 10 जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन मौसम नॉर्मल रहने की उम्मीद है लेकिन फिर एक बार जनवरी के आखिरी हफ्ते तक तेज ठंड का दौर आने की उम्मीद है. आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनेकी सलाह दी गई है.
इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को लेकर ग्वालियर, दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सतना में घने कोहरे का अनुमान जताया है. इसलिए अगर आप इन जिलों में रहते हैं तो यात्रा के दौरान इन 10 जिलों में ध्यान से यात्रा करें.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें