4 बेटियों के सिर से उठा बाप का साया! इंदौर में गंदा पानी पीने से एक और की मौत

4 बेटियों के सिर से उठा बाप का साया! इंदौर में गंदा पानी पीने से एक और की मौत


Last Updated:

Indore Water Deaths: इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत हो गई. भागीरथपुरा के 51 वर्षीय हेमंत गायकवाड़ का इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 25 हो गई. उन्हें 22 दिसंबर को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया था.

Indore Water Contamination Deaths: इंदौर में दूषित पानी के कारण एक और मौत हो गई है. भागीरथपुरा इलाके के 51 साल के हेमंत गायकवाड़ की बीते मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मौत के बाद दूषित पानी से मरने वालों की संख्या अब 25 हो गई है. जानकारी के अनुसार, हेमंत को गंभीर हालत में 22 दिसंबर को पहले वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती किया गया, लेकिन दूषित पानी पीने से उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी. इसलिए 7 जनवरी को अरविंदो हॉस्पिटल रेफर किया गया. कई दिनों तक इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अस्पताल वालों ने बताया कि उन्हें पहले से ही सेल कार्सिनोमा नामक कैंसर और किडनी की समस्या थी. हालांकि, उल्टी और दस्त के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी.

हेमंत परिवार में कौन-कौन
हेमंत परिवार के इकलौते कमाने वाले थे. वे अपना घर ई-रिक्शा चलाकर करते थे. उनके चार बच्चे हैं – रिया (21), जिया (20), खुशबू (16) और मनाली (12). हेमंत की मौत के बाद अब उनके परिवार और उनके बच्चों के सामने कई बड़ी चुनौतियां खड़ी हैं.

आम लोगों क्या है कहना
स्थानीय लोगों ने बताया कि भागीरथपुरा क्षेत्र में लंबे समय से पानी गंदा होने की शिकायतें मिल रही थीं. इसके बावजू, अभी तक कोई कड़े कदम नहीं उठाए गए हैं. एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही साफ दिख रही है. अब स्थानीय लोगों को उम्मीद सिर्फ प्रशासन से है कि वो जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें.

वहीं, भगीरथपुरा इलाके में मंगलवार को डायरिया के तीन नए मामले सामने आए, जिनमें से दो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनके साथ, अभी अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई, जबकि सात मरीज अभी भी ICU में हैं. चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर के ऑफिस ने बताया कि प्राइमरी हेल्थ सेंटर के आउटपेशेंट डिपार्टमेंट में मंगलवार को 122 लोग आए.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

4 बेटियों के सिर से उठा बाप का साया! इंदौर में गंदा पानी पीने से एक और की मौत



Source link