Australian Open: नंबर-1 सबालेंका की जोरदार जीत, 32 मिनट में ही चीनी खिलाड़ी को किया परास्त, एलिना स्वितोलिना भी जीतीं

Australian Open: नंबर-1 सबालेंका की जोरदार जीत, 32 मिनट में ही चीनी खिलाड़ी को किया परास्त, एलिना स्वितोलिना भी जीतीं


Australian Open Tennis: ऑस्ट्रेलियन ओपन में बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने जोरदार जीत हासिल की. वह लगातार दूसरी जीत के बाद तीसरे दौर में पहुंच गई हैं. महिला सिंगल्स वर्ल्ड नंबर वन सबालेंका ने चीन की झूओक्सुआन बाई को हरा दिया. उन्होंने रॉड लेवर एरिना में महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में एक घंटे और 12 मिनट में 6-3, 6-1 से जीत हासिल की.

ऐसा रहा सबालेंका का मैच

सबालेंका ने पूरे मैच में कुल 68 पॉइंट्स और 24 विनर्स जीते. उन्होंने बाई के दो की तुलना में चार ऐस लगाए. बेलारूसी स्टार का पहले और दूसरे सर्व में जीत का प्रतिशत क्रमशः 64 और 60 था. खास बात यह है कि बाई ने अपने सभी छह नेट पॉइंट्स जीते. हालांकि, बाई ने सबालेंका (21) की तुलना में ज्यादा अनफोर्सड एरर (27) किए, लेकिन उन्होंने दो डबल-फॉल्ट भी किए. अब उनका मुकाबला अनास्तासिया पोटापोवा से होगा.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: Shocking: अरे ये क्या हुआ… 36 ओवरों में 85 रन ही बना पाई ये टीम, वर्ल्ड कप मैच में ठोके सिर्फ 2 चौके

25वीं जीत से हासिल की बड़ी उपलब्धि

सबालेंका ने अपनी 25वीं एकल मैच जीत दर्ज की और 2000 के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली छठी महिला खिलाड़ी बन गईं. इससे पहले सेरेना विलियम्स, लिंडसे डेवनपोर्ट, जस्टिन हेनिन, ऐश बार्टी और इगा स्वियाटेक इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं. दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सबालेंका ने लगातार सातवीं जीत दर्ज की और 2026 का सीजन आसानी से शुरू किया. वह लगातार छठे साल तीसरे राउंड तक पहुंच रही हैं. इसके अलावा, उनके दूसरे राउंड के मैचों में भी उनका रिकॉर्ड 7-0 है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup Controversy: बांग्लादेश को अल्टीमेटम… ICC ने वोटिंग से किया बड़ा फैसला, अब पाकिस्तान की निकलेगी हेकड़ी

स्वितोलिना को भी मिली जीत

इसी बीच एलिना स्वितोलिना ने भी 2026 सीजन में अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा और लिंडा क्लिमोविकोवा को 7-5, 6-1 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई. अब उनका सामना डायना श्नैडर से होगा. श्नैडर ने ऑस्ट्रेलियाई वाइल्डकार्ड टैलिया गिब्सन के खिलाफ 3-6, 7-5, 6-3 से जीत दर्ज की, जिसमें उन्होंने दो मैच पॉइंट बचाए थे.



Source link