Green Chickpea Chutney: मध्य प्रदेश की लोकप्रिय हरे चने की चटनी, स्वाद और सेहत का संगम; जानें बनाने का तरीका

Green Chickpea Chutney: मध्य प्रदेश की लोकप्रिय हरे चने की चटनी, स्वाद और सेहत का संगम; जानें बनाने का तरीका


रिपोर्ट-आशीष पाण्डेय/ शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ऐसा कोई घर नहीं है जहां खाने के साथ चटनी न हो. चटनी भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके बिना भोजन अधूरा लगता है. हरी धनिया, लहसुन, टमाटर और इमली की चटनी के अलावा, आज हम आपको राजस्थान की लोकप्रिय हरे चने की चटनी के बारे में बताएंगे.

हरे चने की चटनी ग्रामीण इलाकों में बहुत प्रसिद्ध है और शिवपुरी में भी इसका प्रचलन है. गांवों में इसे पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है. जिससे इसका स्वाद और खुशबू बेहतरीन होते है. इसे घर पर बनाना भी आसान है. सबसे पहले हरे चने के फल को लें. उसका खोल निकालें और चने निकाल लें. अब इसमें डालने वाली सामग्री तैयार करें.

ग्रामीण इलाकों में पत्थर पर पिसी चटनी का स्वाद अनूठा होता है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में मिक्सी का उपयोग भी किया जा सकता है. बस कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करें और कम समय में स्वादिष्ट चटनी तैयार हो जाएगी.

सर्दियों में जब ताज़ा हरे चने मिलते है तो उनसे कई व्यंजन बनाए जाते है. जैसे सब्जी, हलवा, पराठे, अचार और पकौड़े। हरे चने पौष्टिक होते है. इनमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है जो सेहत के लिए बहुत अच्छा है.

अगर ताजा हरे चने न मिलें तो फ्रोजन हरे चने का उपयोग करें. सही मसाले और तरीके से बनी हरे चने की चटनी इतनी लाजवाब होती है कि आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. इसे बनाने के लिए हरे चने, हरी मिर्च, लहसुन, नमक और थोड़ा पानी लेकर पेस्ट बनाएं. फिर तेल और जीरे का तड़का लगाकर दही के साथ पकाएं. कुछ ही मिनटों में तैयार चटनी का रंग, खुशबू और स्वाद मन मोह लेते है.

इस चटनी को गट्टे की सब्जी, बूंदी रायता और फुल्के के साथ परोसें. बाजरे की रोटी या मिस्सी रोटी के साथ भी यह बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसे ज्यादा देर तक पकाने की जरूरत नहीं होती, जिससे इसका हरा रंग बना रहता है और स्वाद ताज़ा लगता है.

अगर तीखा पसंद करते है तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते है और दही ताजा और फेंटा हुआ ही इस्तेमाल करें. अगर आपको यह हरे चने की चटनी पसंद आए तो हरे चने की सब्जी, हलवा या अचार भी ट्राय करें. हरे चने से बने सभी व्यंजन स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन होते है.



Source link