अनुष्का शर्मा ने दुबई में विराट कोहली को ‘दिल्ली वाले छोले-भटूरे’ से किया सरप्राइज, वॉलीबॉल में हराया, फैंस कायल

अनुष्का शर्मा ने दुबई में विराट कोहली को ‘दिल्ली वाले छोले-भटूरे’ से किया सरप्राइज, वॉलीबॉल में हराया, फैंस कायल


Last Updated:

दुबई में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक खास अंदाज सामने आया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोंकझोंक, रोमांटिक पल और मस्ती भरे मुकाबले ने इस झलक को खास बना दिया. अनुष्का ने विराट के लिए एक ऐसा सरप्राइज प्लान किया, जो उनके दिल के बेहद करीब है, वहीं बीच पर वॉलीबॉल खेलते हुए उन्होंने विराट को मात भी दी. सोशल मीडिया पर लोग इसे कपल गोल्स बता रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के इस वीडियो को देख फैंस उनकी लवस्टोरी को याद कर रहे हैं. फोटो साबार- वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. दुबई की चमकती लोकेशन्स, प्यार भरी नोंक-झोंक और सरप्राइज से भरा एक खास पल… अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह है दोनों का एक नया रोमांटिक अंदाज, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. कभी हल्की-फुल्की प्रतिस्पर्धा तो कभी मुस्कानें बिखेरते निजी पल, इस पूरे अनुभव में कपल की केमिस्ट्री साफ झलकती है. खास बात यह रही कि अनुष्का ने विराट के लिए कुछ ऐसा प्लान किया, जिससे उनके चेहरे पर बचपन वाली खुशी लौट आई.

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री हमेशा फैंस को दीवाना बनाती है. अब दोनों ने दुबई टूरिज्म को प्रमोट करने वाले एक नए रोमांटिक ऐड में दिल जीत लिया है. गुरुवार को विराट और अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर यह ऐड शेयर किया, जिसमें वे एक-दूसरे को सरप्राइज देने की स्वीट कॉम्पिटिशन में नजर आए. यह ऐड ‘Visit Dubai’ के लिए है, जो दुबई की खूबसूरती और एडवेंचर को हाइलाइट करता है.

अनुष्का बोलीं- ‘मैं बेहतर एथलीट’

एड की शुरुआत दुबई के खूबसूरत नजारों से होती है, जहां विराट अनुष्का को चुनौती देते हैं कि वह उन्हें सरप्राइज दें. इसके जवाब में अनुष्का दुबई के रेगिस्तान के बीचों-बीच एक प्राइवेट लंच डेट प्लान करती हैं. इसके बाद दोनों वाइल्डलाइफ साइटसीइंग और बीच पर मस्ती करते नजर आते हैं. बीच पर खेले गए वॉलीबॉल मैच में अनुष्का विराट को हरा देती हैं और हंसते हुए कहती हैं, ‘मैं बेहतर एथलीट हूं.’ इस पर विराट मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, ‘और मैं बेहतर डांसर हूं’.

View this post on Instagram





Source link