Upcoming 7 Seater SUVs in India: देश की ऑटो मार्केट में 7 सीटर SUVs का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. खासकर परिवारों की बढ़ती जरूरतों और प्रीमियम फीचर्स की मांग के कारण इनकी डिमांड बढ़ी है. इस साल 2026 की शुरुआत में कई मॉडल लॉन्च होने वाले हैं. इनमें MG Majestor, Volkswagen Tayron और नई Mahindra Scorpio-N (फेसलिफ्ट) का नाम शामिल है.
ये तीनों 7 Seater SUVs प्रीमियम सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए तैयार हैं. सेगमेंट में पहले से मौजूद Toyota Fortuner, Jeep Meridian और Skoda Kodiaq जैसी गाड़ियों से टक्कर लेने को तैयार हो रहीं इन नई 7-सीटर गाड़ियों में क्या कुछ देखने को मिलेगा हम ये जानेंगे. साथ ही इनकी अनुमानित लॉन्च टाइमलाइन पर भी एक नजर डालेंगे.
MG Majestor
लिस्ट में पहले नंबर पर एमजी मजेस्टर है. ये 12 फरवरी 2026 को मार्केट में आएगी और MG की भारत में पहली D+ SUV होगी. आकार में ये Fortuner से भी बड़ी है. लंबाई में लगभग 4.8 मीटर या उससे ज्यादा है. इसे MG Gloster का अपग्रेडेड या फ्लैगशिप वर्जन माना जा रहा है, जो Gloster के ऊपर पोजिशन होगी. अनुमानित कीमत ₹40 लाख से ₹55 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रह सकती है।
इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 216hp पावर और 479Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. फीचर्स में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, वर्टिकल LED DRLs, 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, रियर सीट वेंटिलेशन, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे. इंटीरियर में थ्री रो (6 या 7 सीटर) लेआउट, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और मॉडर्न टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा. ये फैमिली यूज के लिए काफी स्पेसियस और लग्जरी फील देगी, साथ ही रफ रोड्स पर भी अच्छा परफॉर्म करने में सक्षम होगी.
Volkswagen Tayron
VW इसे Volkswagen Tayron या Tayron R-Line के नाम से पेश करेगी. ये नई 7-सीटर फ्लैगशिप SUV मार्च 2026 तक लॉन्च हो सकती है. VW ने इसे भारत में ऑफिशियली कन्फर्म किया है और यह R-Line वर्जन में आएगी, जिसमें स्पोर्टी लुक होगा. अनुमानित कीमत ₹45 लाख से ₹50 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास रह सकती है. इसमें 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा, जो 204hp पावर और 320Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
ये पावरट्रेन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MOTION AWD सिस्टम के साथ आएगा. फीचर्स में 19-इंच अलॉय व्हील्स, LED हेडलैंप्स और कनेक्टेड टेललैंप्स, 15-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और मसाजिंग फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS शामिल हैं. ये Skoda Kodiaq और Jeep Meridian की डायरेक्ट कॉम्पिटिटर होगी।
New Mahindra Scorpio-N (फेसलिफ्ट)
इसे संभावित रूप ये साल 2026 की पहली छमाही यानी मार्च-जून तक लॉन्च किया जा सकता है. Scorpio-N इंडियन मार्केट के अंदर 2022 में लॉन्च हुई थी और अब मिड-लाइफ अपडेट मिल रहा है. प्राइस वर्तमान मॉडल से थोड़ी ज्यादा होगी, लगभग ₹14 लाख से ₹25 लाख के बीच इसे लॉन्च किया जा सकता है. इसमें कॉस्मेटिक चेंजेस जैसे नए हेडलैंप्स, ग्रिल, टेललाइट्स और 18-इंच नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे.
इंटीरियर में बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन, अपडेटेड डिजिटल क्लस्टर, नई अपहोल्स्ट्री, पावर्ड ड्राइवर सीट और ज्यादा फीचर्स आएंगे. इंजन वही 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो-डीजल रहेंगे, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 4WD ऑप्शन भी पेश किया जाएगा. इसमें ADAS लेवल-2, Sony साउंड सिस्टम और डुअल-जोन AC जैसे फीचर्स बढ़ेंगे.