न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को नागपुर में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में हेड कोच गौतम गंभीर की एक चाल ने पूरा मैच ही पलट दिया. भारतीय टीम ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से धूल चटा दी. पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया की इस जीत का श्रेय हेड कोच गौतम गंभीर को भी जाता है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन रणनीति के तहत रिंकू सिंह जैसे धाकड़ फिनिशर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की प्लेइंग इलेवन में चुना.
गौतम गंभीर की एक चाल और पलट गया पूरा मैच
गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ने प्लान के मुताबिक रिंकू सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा. मौके का फायदा उठाते हुए रिंकू सिंह इस मैच में नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और 20 गेंद पर 44 रन ठोक दिए. रिंकू सिंह ने 220 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 3 छक्के उड़ाए. रिंकू सिंह के बेहतरीन फिनिशिंग टच की वजह से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन का स्कोर खड़ा कर दिया.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले खुशखबरी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि फिनिशर रिंकू सिंह अपने पूरे टच में हैं. टीम इंडिया के पास रिंकू सिंह के रूप में एक तगड़ा मैच फिनिशर है. रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगे. रिंकू सिंह ने भारत के लिए 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 165 के स्ट्राइक रेट से 594 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में माहिर हैं. टी20 इंटरनेशनल में रिंकू सिंह ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का ट्रेलर दिखाया भी है.
हारी हुई बाजी जिताने में माहिर
रिंकू सिंह स्पिन और तेज गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं. यह बल्लेबाज अपनी तूफानी बैटिंग से हारी हुई बाजी जिताने में माहिर है. बता दें कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को 48 रन से जीता. इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की तूफानी पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए. इसके जवाब में मेहमान टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी.