युवती निशा कुशवाहा की हत्या करने वाला युवक समीर।
ग्वालियर में मंगलवार को युवती निशा कुशवाहा की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में गिरवाई थाना पुलिस ने मृतक के प्रेमी समीर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी समीर ने घर में घुसकर निशा की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी समीर और मृतक
.
पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला था कि घटना के समय मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे समीर मृतक निशा के घर के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया था। समीर का घर निशा के घर के सामने ही है। घटना के बाद वह अपना घर छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी को तलाशने के लिए पुलिस ने उसे मोबाइल लगाकर चेक किया तो मोबाइल बंद था। पुलिस उसे तलाशते हुए उसके घर पहुंची तो उसके घर पर उसका भाई और मोबाइल मिला था। पूछताछ में आरोपी के भाई ने बताया था कि वह घर से जाने से पहले उसे अपना मोबाइल देकर चला गया था। पुलिस जब से ही उसकी तलाश कर रही थी।
इसी दीवार से कूदकर आया और हत्या कर फरार हुआ था समीर।
ऐसे समझिए पूरा मामला मंगलवार दोपहर गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़िया निवासी 24 वर्षीय निशा कुशवाह, पुत्री लाखन सिंह कुशवाह की अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने युवती का गला रेतकर उसकी हत्या की थी। मौके पर खून से सना एक पत्थर भी पड़ा मिला था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस और फोरेंसिक जांच में सामने आया था कि आरोपी ने युवती के साथ क्रूरता की थी और उसके कान काटने का भी प्रयास किया गया था। पुलिस को जांच में कुछ मौके से अहम सुराग मिले थे। दो महीने बाद निशा की शादी होने वाली थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो उनके द्वारा प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई थी जिससे पुलिस को घटना में एक महत्वपूर्ण सुराग मिला था। प्रेम-प्रसंग के एंगल से पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया था कि युवती के घर के सामने समीर कुशवाह नामक युवक रहता था, जिससे उसका प्रेम संबंध चल रहा था। पुलिस समीर को तलाशने उसके घर पहुंची तो वह गायब था।

पूरी खबर पढ़ें…
युवती की घर में घुसकर हत्या, अब प्रेमी की तलाश

ग्वालियर में मंगलवार दोपहर हुई युवती की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस अब उसके प्रेमी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले तक मृतका के घर के सामने रहने वाले समीर से उसके प्रेम संबंध थे, लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे समीर युवती और उसके परिजनों से नाराज था। वह मृतका के मंगेतर को भी शादी न करने की धमकी दे चुका था।पूरी खबर पढ़ें