जिपं अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्ट्रेट, बीजेपी दफ्तर घेरा: खंडवा में सरपंच-सचिव, GRS ने रैली निकाली; बोले- टारगेट किया जा रहा – Khandwa News

जिपं अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्ट्रेट, बीजेपी दफ्तर घेरा:  खंडवा में सरपंच-सचिव, GRS ने रैली निकाली; बोले- टारगेट किया जा रहा – Khandwa News




खंडवा में सरपंच-सचिव और रोजगार सहायकों के संयुक्त मोर्चा ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े और उनके स्टाफ पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। साथ ही टारगेट बेस्ड काम कराया जाने का आरोप उच्च अधिकारियों पर लगाया। कहा कि जल संचयन और एक बगिया मां के नाम जैसे सरकारी अभियान में काम कराएं, लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला हैं। जिलेभर के सरपंच-सचिव और रोजगार सहायक दोपहर 12 बजे स्टेडियम ग्राउंड में इकट्ठा हुए। यहां से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां नारेबाजी कर ज्ञापन अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख को सौंपा। इसके बाद सभी लोग बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा पंचायत कर्मियों को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। संयुक्त मोर्चा की ओर से रखी गई मांगे



Source link