पाकिस्तानी बैटर बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के साथ करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जोकि पॉन्जी स्कीम से जुड़ा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम का एक पूर्व टेस्ट कप्तान उनके पैसे लेकर विदेश भाग गया है। दरअसल, बाबर, रिजवान और शाहीन ने एक पूर्व क्रिकेटर के कहने पर निवेश किया था। शुरुआत में उन्हें रिटर्न भी मिला, लेकिन अब अचानक उन्हें पैसा मिलना बंद हो गया। पीड़ित क्रिकेटर्स ने जब उससे संपर्क किया, तो उन्हें कह दिया गया कि अब पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसके बाद उसने फोन और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। देश छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि इन खिलाड़ियों ने सिर्फ अपना नहीं, बल्कि रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों का भी पैसा निवेश किया था. बताया जा रहा है कि ये रकम 100 करोड़ पाकिस्तानी रुपए तक है। क्या है पॉन्जी स्कीम?
पॉन्जी स्कीम एक धोखाधड़ी वाली निवेश योजना होती है। इसमें लोगों को ज्यादा और जल्दी मुनाफे का लालच दिया जाता है, लेकिन असल में कोई बिजनेस या निवेश नहीं होता है। इसमें नए निवेशकों के पैसों से पुराने निवेशकों को रिटर्न दिया जाता है। जब नए लोग आना बंद हो जाते हैं, तो स्कीम ढह जाती है और ज्यादातर लोगों का पैसा डूब जाता है। (हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।)
Source link