भोपाल में बाइक पर 7 की सवारी: गौहर महल के पास का वीडियो सामने आया,पुलिस ने शुरू की पड़ताल – Bhopal News

भोपाल में बाइक पर 7 की सवारी:  गौहर महल के पास का वीडियो सामने आया,पुलिस ने शुरू की पड़ताल – Bhopal News


सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक स्प्लेंडर बाइक पर सात युवक सवार हैं। यह नजारा वीआईपी रोड स्थित गौहर महल क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो रे

.

यह वीडियो 21 जनवरी 2026 का बताया जा रहा है। 12 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्प्लेंडर पर 7 युवक सवार हैं। आमतौर पर इतने लोग कार में भी नहीं बैठ पाते हैं। उतने लोग एक ही दोपहिया वाहन पर सफर करते दिखाई दे रहे हैं। यह न केवल मोटर व्हीकल एक्ट का खुला उल्लंघन है, बल्कि गंभीर हादसे को दावत देने जैसा है। ट्रैफिक पुलिस ने लिया संज्ञान

वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक​​ पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक और अन्य सवारों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि बाइक चलाने वाला नाबालिग तो नहीं है और वाहन के सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं। जांच पूरी होने के बाद बाइक चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि सवारों में नाबालिग पाए जाते हैं, तो उनके अभिभावकों की भूमिका भी जांच के दायरे में आएगी।

ये खबर भी पढ़िए…

ग्वालियर में एक बाइक पर सात नाबालिगों का खतरनाक स्टंट

ग्वालियर में एक बाइक पर सात नाबालिगों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 12 सेकंड के इस वीडियो में नाबालिग तेज रफ्तार में बाइक चला रहे हैं। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो मंगलवार सुबह सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link