‘मुझे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा’, गौतम गंभीर का पोस्ट वायरल

‘मुझे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा’, गौतम गंभीर का पोस्ट वायरल


Last Updated:

Gautam Gambhir reacts to Shashi Tharoor Post: कांग्रेस सांसद शशि थरूर को धन्यवाद कहते हुए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. गंभीर ने लिखा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद डॉ. शशि थरूर! जब सब कुछ शांत हो जाएगा, तो एक कोच की कथित ‘असीमित अथॉरिटी’ के बारे में सच्चाई और लॉजिक साफ हो जाएगा.’ आगे गंभीर ने कुछ ऐसा लिखा, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.

गौतम गंभीर ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में क्या लिखा.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में पहली बार वनडे सीरीज हारने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बीती रात एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जो तुरंत वायरल हो गया. गंभीर का यह पोस्ट नागपुर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खत्म होने के बाद आया, जिसे सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 48 रन से अपने नाम किया. दरअसल, मुकाबला शुरू होने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने गंभीर के लिए एक पोस्ट किया था, जिसमें उनकी तारीफ करते हुए ‘प्रधानमंत्री के बाद भारत में सबसे मुश्किल काम करने वाले व्यक्ति’ बताया. थरूर के इसी पोस्ट पर गंभीर ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है. हालांकि, गंभीर ने के पोस्ट में कुछ ऐसा था, जिसने सबका ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.

गौतम गंभीर ने क्या लिखा?
गौतम गंभीर ने एक्स पर शशि थरूर को टैग करते हुए लिखा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद डॉ. शशि थरूर! जब सब कुछ शांत हो जाएगा, तो एक कोच की कथित ‘असीमित अथॉरिटी’ के बारे में सच्चाई और लॉजिक साफ हो जाएगा.’ इस पूर्व ओपनर बल्लेबाज ने आगे लिखा, ‘तब तक मुझे इस बात पर हंसी आ रही है कि मुझे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है जो सबसे अच्छे हैं!’ फैंस गंभीर के इस पोस्ट के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं.





Source link