युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने लिया ये बड़ा फैसला,इंस्टाग्राम से फैंस को चला पता

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने लिया ये बड़ा फैसला,इंस्टाग्राम से फैंस को चला पता


Last Updated:

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash unfollowed each other on instagram: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. यह जानकारी पैपराजो हैंडल वरुंदर चावला ने शेयर की. उन्होंने बताया कि पहले दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते थे, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना कनेक्शन खत्म कर लिया है.

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश बीते कुछ समय से अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों को लेकर कई तरह की खबरें आईं कि एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, चहल ने साफ करते हुए एक बार यह कहा था कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं. इसी बीच अब एक नई जानकारी सामने आई है. दरअसल, युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

यह जानकारी पैपराजो वरिंदर चावला ने शेयर की. उन्होंने बताया कि पहले दोनों एक-दूसरे को फॉलो करते थे, लेकिन अब उन्होंने एक-दूसरे को अपनी फॉलोइंग लिस्ट से हटा दिया है. मालूम हो कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2025 की शुरुआत में अपनी शादी खत्म कर दी थी. दोनों ने 2020 में अलग होने का फैसला लिया, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया था. धनश्री से अलग होने के बाद युजवेंद्र चहल का नाम कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश के साथ जोड़ा जाने लगा. कई लोगों को लगने लगा था कि दोनों सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि उनसे ज्यादा हैं. दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिससे ये चर्चाएं और तेज हो गईं. हालांकि, युजवेंद्र और महवश दोनों ही हमेशा यही कहते रहे कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

युजवेंद्र चहल ने कर दिया था साफ
आरजे महवश के साथ डेटिंग को लेकर तमाम अफवाहों के बीच पिछले साल राज शमानी के पॉडकास्ट में बात करते हुए चहल ने एक घटना का जिक्र किया था. उन्होंने बताया कि एक बार वह अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ नजर आए थे, लेकिन लोगों का ध्यान सिर्फ एक व्यक्ति पर चला गया और उनके लिंक-अप की अफवाहें उड़ने लगीं.

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो.

चहल ने कहा था, ‘मैं कहीं भी घूमूं, मैंने कभी अपनी जिंदगी में न तो पैपराजी को बुलाया है और न ही ऐसा कुछ किया है. कभी-कभी ऐसा होता है कि मैं कहीं दिख जाता हूं. 5 तारीख को मेरा कपिल शर्मा भाई के साथ शूट था. रात को हम लौट रहे थे और ऐसे ही दिख गए. मैंने उनसे कहा भी कि फोटो मत लो. मेरे दोस्त भी थे और वह दोस्त अकेला नहीं था, दो और दोस्त भी थे. लेकिन जिस तरह से उसे दिखाया गया, ऐसा लगा जैसे लिंक-अप कर दिया गया हो. ये गलत है.’ जब चहल से पूछा गया कि क्या इस समय उनकी जिंदगी में कोई खास है, तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा, ‘नहीं. लोगों को जो सोचना है, सोचने दो.’

फिलहाल, युजवेंद्र चहल और आरजे महवश दोनों ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को क्यों अनफॉलो किया है, इसकी वजह सामने नहीं आई है. दोनों में से किसी ने इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी है. हालांकि, फैंस इसके पीछे का कारण जानने के लिए उत्सुक हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने लिया ये बड़ा फैसला,इंस्टाग्राम से फैंस को चला पता



Source link