भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे चल रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ये मुकाबला जीतने में कामयाब रही थी. बहरहाल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने युवा भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा की तारीफ के पुल बांधे हैं. रोहित ने बताया कैसे तिलक संयम और दमदार प्रदर्शन के दम पर कम ही समय में शानदार स्थान हासिल कर लिया है. बता दें कि तिलक वर्मा ने आज बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु से एक्सरसाइज करते हुए एक पोस्ट साझा की, जिससे ये पता लग रहा कि तिलक जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. टीम इंडिया ने साल 2024 में टी20 विश्व कप अपने नाम किया था.
तिलक की जमकर तारीफ
रोहित शर्मा ने एक शो के दौरान तिलक वर्मा के बारे में बात करते हुए कहा,’ तिलक पहले से ही बड़े मैच के खिलाड़ी हैं. साथ ही बीते कुछ समय विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल किया है. मुझे उसका एटिट्यूड काफी अच्छा लगता है. सबसे ज्यादा खास उसका टेम्परामेंट है, जो उसे औरों से अलग बनाता है. खासकर पिछले साल एशिया कप में उसका प्रदर्शन क्या ही कहने. उसने अपनी शानदार पारी से जवाब दे दिया कि वह बड़े मैच का खिलाड़ी है. सबसे खास उसका पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी पारी बेहतरीन थी.’
रोहित का अपना अंदाज
रोहित शर्मा ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के बारे में बात करते हुए उनकी चुटकी ली और अपने पुराने अंदाज में कहा, ” मेरी भाईसाहब को कोई सलाह नहीं है. चुप चाप अपना बॉल डाल और पीछे जा. हर गेंद पर अपील थोड़ी कर सकते हैं यार.” रोहित शर्मा अपने मस्खरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. यही नहीं रोहित शर्मा विकेट पीछे खिलाड़ियों के साथ मैदान पर मजाक-मस्ती के लिए पूरी टीम में मशहूर हैं. रोहित को सभी काफी पसंद करते हैं.वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भले ही कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने भी नीली जर्सी में शानदार वापसी की थी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा आने वाले मैचों में उनका क्या प्रदर्शन रहता है.
खास होगा टी20 विश्व कप
तिलक वर्मा अगर फिट हो जाते हैं, तो 7 फरवरी से शुरु होने वाला टी20 विश्व कप उनके लिए बेहद खास हो सकता है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में बीते कुछ समय में बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में वह आगामी विश्व कप में तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं. अगर बात करें उनके टी 20 करियर कि तो उन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले 40 मैचों की 37 पारियों में 49.80 की धमाकेदार बल्लेबाजी औसत और 145.89 के स्ट्राइक रेट से 1183 रन बनाने का कारनामा किया है. तिलक ने अपने छोटे से करियर में 2 शतक और 6 अर्धशतक ठोकने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 120 रनों का रहा है.
ये भी पढ़ें: 500 विकेट 7000 रन… इस ऑलराउंडर ने मचाया है रणजी क्रिकेट में आतंक, रच दिया इतिहास