सतना में फैमली प्रॉपर्टी विवाद में चले लाठी-डंडे: महिला समेत पांच लोग घायल, CCTV में पथराव करते दिखें आरोपी – Satna News

सतना में फैमली प्रॉपर्टी विवाद में चले लाठी-डंडे:  महिला समेत पांच लोग घायल, CCTV में पथराव करते दिखें आरोपी – Satna News




सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंथी इलाके में बुधवार शाम पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से हुए हमले में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मोहम्मद सिद्दीकी, उनके बेटे मोहम्मद तौफीक और मुस्तफीक अहमद, बेटी सिद्धिका बानो तथा दामाद मोहम्मद इकबाल शामिल हैं। ये सभी खूंथी गली नंबर-1 के निवासी हैं। संपत्ति विवाद बना हिंसा की वजह पीड़ित पक्ष ने बताया कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। उनका आरोप है कि उनके बड़े पिता के परिवार के सदस्य गुलाब, उनके बेटे अमन और बाबू, जो राजेंद्र नगर गली नंबर-16 के निवासी हैं, अक्सर उनके घर आकर गाली-गलौज करते और धमकी देते थे। घर तक पीछा कर किया पथराव बुधवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पीड़ितों के अनुसार, जब वे मामले को सुलझाने के उद्देश्य से आरोपियों के घर पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद गुलाब और उनके दोनों बेटों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर जब पीड़ित अपने घर पहुंचे, तो आरोपियों ने पीछा करते हुए उन पर पथराव किया। इस पथराव से घर और वाहन के शीशे टूट गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।घटना की शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस से की गई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link