Last Updated:
Sarfaraz Khan smashes 17th hundred: सरफराज खान ने साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक ठोका. दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज का 91वें फर्स्ट क्लास पारी में यह 17वां शतक है. इस दौरान उन्होंने 5000 रन भी पूरे कर लिए. सरफराज 142 रन बनाकर नाबाद हैं.
नई दिल्ली. सरफराज खान ने साल की शुरुआत शानदार शतक के साथ की है. मुंबई की ओर से खेलते हुए सरफराज ने रणजी ट्रॉफी मैच में हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक लगाया. दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज ने इस दौरान अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए. सरफराज ने 91वीं पारी में 17वां शतक जड़ा. सरफराज की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली.
सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में औसत बढ़कर 64.3 हो गया है. 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले और 5000 रन बनाने वाले किसी भी अन्य बल्लेबाज का औसत इससे अधिक नहीं है. वह सिर्फ रन ही नहीं बना रहे हैं. उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 70 है. वह 33वें ओवर में 82 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए.
सरफराज खान-सिद्धेश लाड ने 249 रन की साझेदारी की
सरफराज खान (नाबाद 142) और कप्तान सिद्धेश लाड (104) की शानदार पारियों की बदौलत मुंबई ने पहले दिन चार विकेट पर 332 रन बनाए.मुंबई ने 60 रनों की शुरुआती साझेदारी के साथ अच्छी शुरुआत की. लेकिन अगले 22 रनों के भीतर ही तीन विकेट गंवा दिए, जिनमें से एक विकेट नए कप्तान मोहम्मद सिराज ने लिया. सरफराज और लाड ने लगभग 50 ओवर तक बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिए 249 रनों की साझेदारी की. जिसके बाद रोहित रायडू की गेंद पर लाड एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. सरफराज ने तेज गति से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए और दिन का खेल समाप्त होने तक उनका स्ट्राइक रेट 83.74 था, वहीं लाड ने 179 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से मुंबई के आक्रमण को बेअसर कर दिया.
सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लिए.
सरफराज खान के लिए यह सीजन शानदार रहा है
सरफराज खान ने 164 गेंदों पर नाबाद 142 रन बनाए हैं.उन्होंने इस दौरान 11 चौके और पांच छक्के लगाए. सरफराज की इस शानदार पारी से 42 बार की रणजी चैंपियन मुंबई ने बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. सरफराज ने 2025-26 सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 329 रन बराए जबकि विजय हजारे ट्रॉफी में उनके बल्ले से 303 रन निकले. इस होनहार क्रिकेटर ने रणजी ट्रॉफी में 320 रन बना लिए हैं वहीं सैयद मुश्ताक अली में उन्होंने सेंचुरी भी ठोकी थी. रणजी ट्रॉफी के इस मैच में वह शतक बना चुके हैं .सरफराज को हाल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऑक्शन में 75 लाख में खरीदा था.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें