महुआ के लड्डू: छतरपुर के चंद्रनगर की रहने वाली रेखा सालों से महुआ के लड्डू बना रही हैं. इनके लड्डूओं की डिमांड इतनी है कि कुछ ही घंटों में ये लड्डू हाथों-हांथ बिक जाते हैं. इनके बनाए गए एक लड्डू की कीमत 20 रुपए है. हालांकि, इसके बाद भी लोग खरीदना पसंद कर रहे हैं. क्योंकि ये लड्डू बेहद ही फायदेमंद हैं. रेखा बताती हैं कि महुआ का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले महुआ को धोना होता है. इसके बाद इसे सुखाना होता है फिर हम इस मिट्टी के बर्तन में भूनते हैं. मक्का को भूनने के बाद इसे कूटा जाता है. फिर इसे पीस लिया जाता है. इसी तरह तिल को भी पहले साफ किया जाता है फिर उसे भूना जाता है. फिर गर्म तिल और महुआ को मिक्स कर लिया जाता है. हालांकि, इसमें शक्कर-गुड़ जैसा कुछ भी नहीं डाला जाता है. इसके बाद आप इसके लड्डू बांध सकते हैं. महुआ के यह लड्डू शुगर पेशेंट मरीज भी बहुत खरीदते हैं.