IND vs NZ 2nd T20I: चोटिल अक्षर पटेल की जगह किसे मिलेगा मौका? इस मैच विनर की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री!

IND vs NZ 2nd T20I: चोटिल अक्षर पटेल की जगह किसे मिलेगा मौका? इस मैच विनर की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री!


IND vs NZ 2nd T20I: इन दिनों भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की धूम है. पहला मुकाबला नागपुर में हुआ, जिसे भारत ने 48 रनों से जीता और सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली. भले ही टीम यह मैच जीत गई, लेकिन उसे एक बड़ा झटका लगा है. लाइव मैच में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए. एक शॉट को रोकने की कोशिश में गेंद सीधा उनकी उंगली पर लगी तो उनसे खून निकल गया. नतीजा यह हुआ कि ओवर को अधूरा छोड़ उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस पर अब तक ताजा अपडेट नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से खून निकल रहा था उसे देखकर यह माना जा रहा है कि दूसरे मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल है.

अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद रायपुर टी20 में भारत की प्लेइंग 11 बदली नजर आ सकती है. अब सवाल यह है कि अगर अक्षर रायपुर में होने वाले दूसरे टी20 से बाहर हुए तो प्लेइंग 11 में किसकी एंट्री होगी? इस सवाल का सटीक जवाब तो कोच और कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास होगा. 7 फरवरी 2026 से टी20 विश्व कप का आगाज है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट अक्षर को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा. इसलिए उन्हें पूरा रेस्ट दिया जा सकता है. ऐसे में जिस खिलाड़ी को मौका मिलने के सबसे ज्यादा चांस हैं, वो कोई और नहीं बल्कि कुलदीप यादव हैं. जी हां, यह चाइनामैन बॉलर अपनी फिरकी से कीवी टीम के बल्लेबाजों को फंसाने की क्षमता रखता है.

मैच विनर खिलाड़ी हैं कुलदीप यादव

कुलदीप यादव एक मैच विनर प्लेयर हैं. घरेलू सरजमीं पर कुलदीप के आकंड़े जबरदस्त हैं. कुलदीप के पास स्टंप टू स्टंप बॉलिंग करने की क्षमता है. उनके पास कई वैरिएशन हैं, जिनके चलते वह बल्लेबाजों को फंसाते हैं. यह खिलाड़ी भारत के लिए 50 टी20 मैचों में अब तक 90 शिकार कर चुका है. कुलदीप ने 6.82 की इकॉनमी, 13.18 की औसत और 11.59 के स्ट्राइक रेट से बॉलिंग की है. यह आंकड़े बेहद शानदार हैं. अगर कुलदीप प्लेइंग 11 में आते हैं तो नंबर 8 पर खेल सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


कुलदीप को ही क्यों मिल सकता है मौका?

कुलदीप को जगह मिलने के चांस इसलिए भी ज्यादा हैं, क्योंकि रायपुर के जिस शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच होगा, वहां स्पिनर्स को मदद मिलती है. इस मैदान पर अब तक एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था, जिसमें रिंकू सिंह ने 46 रन किए थे, जबकि अक्षर पटेल ने 16 रन देकर तीन विकेट निकाले थे. कुलदीप के अलावा अक्षर को रिप्लेस करने का कोई ठोस विकल्प नहीं दिखता. श्रेयस अय्यर को इसलिए मौका मिलना मुश्किल है, क्योंकि अगर उन्हें खिलाया जाएगा तो वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, ऐसे में स्लॉट नहीं बनता. इसलिए नंबर 7-8 पर कुलदीप को मौका मिल सकता है.

अक्षर को कैसे लगी चोट?

नागपुर में न्यूजीलैंड की पारी के 16वें ओवर के दौरान अक्षर को चोट लगी. यह ओवर अक्षर ही डाल रहे थे. पहली दो गेंदों पर सिर्फ तीन रन दिए थे. तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने लेग स्टंप के बाहर हटकर शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से खेला था, जिसे रोकने की कोशिश में अक्षर ने हाथ लगाया तो गेंद सीधा उंगली पर लगी और लॉन्ग ऑफ की दिशा में बाउंड्री के पार चली गई. गेंद इतनी तेज थी कि अक्षर की उंगली से खून निकल गया. बाद में उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया. उस ओवर की बची हुई गेंदें अभिषेक शर्मा ने फेंकी थीं.

दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 1st T20I: Team India की जीत की गारंटी बने Arshdeep Singh, तोड़ दिया शाहीन शाह अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड



Source link