W W W W: T20I वर्ल्ड कप से पहले छाया 24 साल का स्पिनर, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, वेस्टइंडीज पर कहर बनकर टूटा

W W W W: T20I वर्ल्ड कप से पहले छाया 24 साल का स्पिनर, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, वेस्टइंडीज पर कहर बनकर टूटा


Hat-trick by Mujeeb Ur Rahman: टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है. इस बड़े इवेंट में 20 टीमों के बॉलर जलवा दिखाएंगे. विश्व कप से ठीक पहले तमाम टीमें कहीं न कहीं क्रिकेट खेलकर अपनी-अपनी तैयारियां पुख्ता कर रही हैं. एक तरफ जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 21 जनवरी की रात दुबई के मैदान पर हुआ, जिसमें एक 24 साल के स्पिनर ने कमाल की बॉलिंग की और हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया.

दुबई के मैदान पर अफगानिस्तान टीम का यह बॉलर वेस्टइंडीज पर कहर बनकर टूटा. उसने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन दिए और 4 विकेट चटका दिए. अपने इस स्पेल में उसने हैट्रिक पूरी की और टीम को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया.

अफगान टीम ने ऐसे पूरी की हैट्रिक

दरअसल, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दुबई में खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने हैट्रिक लेकर इतिहास रचा. उन्होंने 4 ओवर में 21 रन दिए और 2 अलग-अलग ओवरों में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट चटका डाले. 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर सबसे पहले उन्होंने एविन लुईस को आउट किया, फिर छठी गेंद पर जॉनसन चार्ल्स का विकेट निकाला. इसके बाद जब वो 16वें ओवर में बॉलिंग के लिए लौटे, तो पहली ही गेंद पर ब्रैंडन किंग को आउट करके हैट्रिक पूरी की.

मुजीब उर रहमान ने रचा इतिहास

24 साल के मुजीब उर रहमान अफगानिस्तान टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले राशिद खान और करीम जनत ये कमाल कर चुके हैं. मुजीब अब तक अफगानिस्तान के लिए 60 टी20 मैचों में 82 शिकार कर चुके हैं. वो दुनिया भर में टी20 लीग खेलने जाते हैं. टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले इस प्रदर्शन से उन्होंने दूसरी टीमों की टेंशन बढ़ा दी है. अब देखना होगा कि वर्ल्ड कप में यह खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करता है.

मैच का लेखा-जोखा

अगर मैच की बात करें तो अफगानिस्तान टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 189 रन किए थे, जिसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 18.5 ओवरों में 150 रनों पर सिमट गई और 39 रनों से मैच गंवा दिया. अफगानिस्तान ने पहला मुकाबला 38 रनों से जीता था. इस तरह उसने पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. अब सीरीज का आखिरी मुकाबला दुबई में ही 22 जनवरी यानी आज रात 8 बजे खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने बनाया प्रचंड रिकॉर्ड, बाबर आजम की बादशाहत खत्म, स्पेशल शतक से रिकॉर्ड बुक में मचाई खलबली





Source link