फाइनेंस कंपनी पर युवक को बंधन बनाने का आरोप: पीड़ित ने कहा- बाइक की किस्त के 9 हजार बाकी थे, 17 हजार वसलूे; झाबुआ एसपी से शिकायत – Jhabua News

फाइनेंस कंपनी पर युवक को बंधन बनाने का आरोप:  पीड़ित ने कहा- बाइक की किस्त के 9 हजार बाकी थे, 17 हजार वसलूे; झाबुआ एसपी से शिकायत – Jhabua News




झाबुआ में एक फाइनेंस कंपनी पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। ग्राम गढ़वाड़ा निवासी विधवा दीतू पति रालू गुंडिया ने समाजसेवियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है कि कंपनी के कर्मचारियों ने उनके बेटे को बंधक बनाकर हजारों रुपए की अवैध वसूली की। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने बताया कि 22 जनवरी को उनका बेटा आधार कार्ड बनवाने झाबुआ जा रहा था। रास्ते में राजेश और प्रकाश नामक व्यक्तियों ने उसे रोका, उसकी बाइक छीन ली और उसे ‘प्राची एंटरप्राइजेस’ के कार्यालय ले गए। वहां उसे तीन घंटे तक अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 9 हजार बाकी थे, 17 हजार वसूले महिला के अनुसार, बाइक की केवल तीन किस्तें बकाया थीं, जिनकी कुल राशि 9,540 रुपए थी। हालांकि, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने डरा-धमकाकर 17,720 रुपए वसूले। इसके अतिरिक्त, 5,000 रुपए ‘सर्विस चार्ज’ के नाम पर भी लिए गए। इस घटना से पूरा परिवार भयभीत है। एसपी कार्यालय पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता गब्बरसिंह वास्केल और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ ने इस कार्रवाई को गैरकानूनी बताया। उन्होंने मांग की है कि वाहन क्रमांक MP 45 ZC 7954 के मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और विधवा महिला के बेटे से वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस दिलाई जाए।



Source link