मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में बसंत पंचमी का पावन पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन ‘श्री श्याम की हवेली’ में इस दिन का नजारा कुछ अलग ही रहा। यहां बाबा श्याम के दरबार में भक्ति, आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। बसंत पंचमी के अवसर पर श्याम मंदिर को पीले फूलों, बसंती रंग और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया। चारों ओर बसंत की छटा बिखरी रही और भक्तों की भारी भीड़ ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। बाबा श्याम का भव्य बसंती श्रृंगार रहा आकर्षण का केंद्र
इस पावन अवसर पर बाबा श्याम का विशेष बसंती श्रृंगार किया गया। मंदिर में जैसे ही भक्तों की नजर बाबा के दिव्य स्वरूप पर पड़ी, जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। बसंती रंग में सजे बाबा श्याम का यह अलौकिक स्वरूप सभी को भावविभोर कर गया। बसंत पंचमी का सबसे बड़ा आकर्षण रहा बाबा श्याम का ‘बसंती बागा’। यह वही पवित्र वस्त्र है, जो पूरे वर्ष बाबा के विग्रह से लिपटा रहता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच इस अनमोल बसंती बागे का वितरण किया गया, जिसे पाने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। बसंती बागा केवल वस्त्र नहीं, बाबा का आशीर्वाद है : पुजारी
मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी शर्मा ने बसंती बागे की महिमा बताते हुए कहा कि यह वस्त्र केवल कपड़ा नहीं, बल्कि बाबा श्याम का साक्षात आशीर्वाद है। इसे प्राप्त करने के लिए भक्त साल भर प्रतीक्षा करते हैं। मान्यता है कि जिस सौभाग्यशाली भक्त को यह बसंती वस्त्र प्राप्त होता है, उसके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है।
Source link