सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में स्थित रूद्राक्ष धाम चौराहे के पास कार शोरूम के कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। मामले में शराब पीने पैसे नहीं देने के विवाद में आरोपियों ने शोरूम कर्मचारी पर चाकू से हमला किया था। जिसमें वह गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की। बहेरिया चौराहा इलाके में आरोपियों को जुलूस के रूप में लेकर पहुंची। पूरे रास्ते आरोपी बोलते हुए चले कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। आरोपियों को देखने के लिए मार्ग पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी की शाम करीब 5.25 बजे कार शोरूम में काम करने वाला कर्मचारी करन रजक घर जा रहा था। तभी रूद्राक्षधाम चौराहे के पास दो बाइकों पर सवार 6 युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने एकमत होकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकाला और करन के पेट पर मारा। जिससे उसे खून निकलने लगा। वारदात कर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपियों के कब्जे से बुलेट समेत दो बाइकें जब्त
जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात स्थल के आसपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। लोगों से पूछताछ की। छानबीन के दौरान कुछ आरोपियों की पहचान हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिओम अहिरवार, प्रदीप अहिरवार, देवेंद्र लाडिया, अभिषेक अहिरवार और नाबालिग को गिरफ्तार किया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर वारदात में उपयोग की गई दो बाइकें जब्त की। बहेरिया थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रतिमा जैन ने बताया कि मारपीट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं एक अपचारी बालक को कोशिर न्यायालय में पेश किया गया। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
Source link