टी 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में अब 2 हफ्ते का समय रह गया है. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं और ये पहला मौका होगा जब एशिया की 8 टीमें टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगी. साथ ही ये पहला मौका होगा जब टी20 विश्व कप में लंबे समय तक खेलने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज नहीं शिरकत करेंगे. वहीं, एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसने रोहित शर्मा के साथ मिलकर एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे शायद ही कभी कोई दोहरा पाएगा. या फिर यूं कहें इन दोनों खिलाड़ियों द्वारा बनाया गया ये रिकॉर्ड टूटना असंभव है. दरअसल, ये रिकॉर्ड है साल 2007 से 2024 तक टी 20 वर्ल्ड कप लगातार खेलने का. जो कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और एक ऐसे खिलाड़ी के नाम पर है, जिनके नाम की आप कल्पना भी नहीं कर सकता है. चलिए जानते हैं इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बारे में.
रोहित और शाकिब
रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी. उन्होंने उसी साल भारतीय टीम की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में भी शिरकत की.बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम पर है. रोहित ने अपने करियर में ओवरऑल 47 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 47 मैचों में 1220 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 92 रनों का रहा है. वहीं, सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर शाकिब अल हसन का नाम है. शाकिब ने ओवरऑल 43 टी20 विश्व कप मैच खेले हैं. जिसमें शाकिब ने 853 रन बनाए हैं. ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड और किसी भी खिलाड़ी के नाम पर नहीं है. बांग्लादेश की तरफ से इतना लंबा खेलने वाले शाकिब इकलौते खिलाड़ी हैं.
साल 2024 में रोहित ने रचा इतिहास
भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद टी20 विश्व कप खिताब दिलाने का काम रोहित शर्मा ने किया. रोहित ने पूरे 17 साल बाद टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने का काम किया. रोहित ने बल्लेबाजी में भी दमखम दिखाते हुए जमकर रन बनाए और टीम इंडिया की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. साथ ही रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं. भारत के लिए उन्होंने लिमिटेड ओवर्स के इस फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक कारनामे किए हैं. रोहित ने टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए 205 छक्के ठोके हैं.
शाकिब दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर
शाकिब अल हसन का नाम दुनिया के नंबर 1 आलराउंडरों में शुमार होता है. बता दें कि शाकिब ने 2006 से 2024 के दौरान खेले 129 मैचों में 2551 रन बनाने का कारनामा किया है. साथ ही उन्होंने लिमिटेड ओवर्स के सबसे छोटे फॉर्मेट में 149 विकेट झटकने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. शाकिब लंबे समय तक अपने देश के लिए टी20 क्रिकेट में धमाल मचाते रहे फिर सितंबर 2024 में उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. वहीं, इस साल बांग्लादेश ने टी20 क्रिकेट खेलने से ही इनकार कर दिया है.
ये भी पढ़ें: घर में 100वां टी20 इंटरनेशनल… जीत के साथ रचेगी इतिहास, जानें किन टीमों के नाम है ये खास रिकॉर्ड