ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखने पर स्मिथ हैरान

ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखने पर स्मिथ हैरान


Last Updated:

T20 World Cup 2026: अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली, संजू सैमसन और ईशान किशन चुने गए. न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर इयान स्मिथ ने पंत को टीम में न लेने पर हैरानी जताई. उनका मानना है कि वो मैच विनर हैं और अकेले ही मुकाबला खत्म करने की काबिलियत रखते हैं.

ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखने पर स्मिथ हैरान

नई दिल्ली. भारत की 2024 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे ऋषभ पंत को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है. विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर पंत की जगह टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन, ईशान किशन, जितेश शर्मा और यहां तक कि ध्रुव जुरेल को तरजीह दी है. उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. चयनकर्ताओं ने खिताब बचाने के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन को दो विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुना है, जिसका आगाज 7 फरवरी से होगा.

टी20 टीम में पंत की लंबे समय से गैरमौजूदगी के बावजूद, न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर और मशहूर ब्रॉडकास्टर इयान स्मिथ इस फैसले से सहमत नहीं हैं. इयान स्मिथ ने पीटीआई से कहा, “मैं अपनी टीम में किसी भी दिन ऋषभ पंत को चुनूंगा. मुझे हैरानी है कि ऋषभ पंत यहां नहीं हैं. वह एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. वह अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं. टी20 क्रिकेट में ऐसे ही खिलाड़ियों की जरूरत होती है, जो मैच विनर हों. पंत मैच विनर हैं.”

स्मिथ का मानना है कि संजू सैमसन को ओपनर के तौर पर पहली पसंद बनाना और शुभमन गिल को बाहर करना सही फैसला है. स्मिथ ने कहा, “मुझे लगता है कि इन टीमों में संतुलन सबसे जरूरी है. आपके पास ऐसे बहुत सारे खिलाड़ी नहीं हो सकते जो सिर्फ एक ही भूमिका निभाते हों, यानी या तो सिर्फ बल्लेबाजी या सिर्फ गेंदबाजी. सही मिश्रण ढूंढना जरूरी है.”

स्मिथ के मुताबिक, संजू सैमसन और टिम सिफर्ट जैसे खिलाड़ियों की मुख्य ताकत उनकी बल्लेबाजी है, जिससे टीम को संतुलन मिलता है. उन्होंने कहा, “अब आमतौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज सातवें नंबर पर नहीं, बल्कि टॉप-4 में बल्लेबाजी करते हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी है. उनकी दूसरी ताकत विकेटकीपिंग है. जिन टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो दोनों में बराबर अच्छे हैं, वे टीम के लिए सोने की तरह होते हैं क्योंकि वे टीम का संतुलन बनाते हैं. न्यूजीलैंड बीबीएल से टिम सिफर्ट का इस्तेमाल करेगा. वह विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में ही शानदार हैं. उनकी स्किल्स को अलग करना मुश्किल है. ऐसे खिलाड़ी टीम के लिए बेहद कीमती होते हैं,”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखने पर स्मिथ हैरान



Source link