चार दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक: 24 से 27 जनवरी तक हड़ताल और अवकाश, 9 संगठन रहेंगे शामिल – Gwalior News

चार दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक:  24 से 27 जनवरी तक हड़ताल और अवकाश, 9 संगठन रहेंगे शामिल – Gwalior News




मध्यप्रदेश सहित ग्वालियर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के चलते जनवरी के अंतिम सप्ताह में लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। यह हड़ताल पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर की जा रही है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय में यूएफबीयू, भारतीय बैंक संघ और वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधियों के बीच हुई सुलह वार्ता बेनतीजा रही। वार्ता विफल होने के बाद यूएफबीयू ने 27 जनवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक, विदेशी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंकों के करीब 8 लाख कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। मध्य प्रदेश में इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिलेगा। प्रदेश की 7 हजार से अधिक बैंक शाखाएं और 40 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन में भाग लेंगे। हड़ताल के कारण आम बैंक ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, 24 जनवरी को चौथा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश होने से 27 जनवरी की हड़ताल के साथ बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। यूएफबीयू मध्य प्रदेश के कॉर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि बारहवें द्विपक्षीय वेतन पुनरीक्षण के दौरान भारतीय बैंक संघ ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग पर सैद्धांतिक सहमति दी थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बैंक कर्मचारियों की ये हैं मांगे



Source link