दतिया कलेक्टर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा: गणतंत्र दिवस पर आयोजन; कटनी, राजगढ़, मैहर, सीहोर और डिंडौरी में भी कलेक्टर को ही जिम्मेदारी – datia News

दतिया कलेक्टर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा:  गणतंत्र दिवस पर आयोजन; कटनी, राजगढ़, मैहर, सीहोर और डिंडौरी में भी कलेक्टर को ही जिम्मेदारी – datia News




मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ध्वजारोहण संबंधी कार्यक्रम में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। यह आदेश 26 जनवरी को आयोजित होने वाले समारोह के लिए माननीय मंत्रीगण, राज्य मंत्रीगण एवं जिला कलेक्टरों की जिला-वार सूची में किए गए परिवर्तनों से संबंधित है। जारी आदेश के अनुसार, इस वर्ष दतिया जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। दतिया के साथ-साथ कटनी, राजगढ़, मैहर, सीहोर और डिंडौरी जिलों में भी जिला कलेक्टर ही राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। दतिया जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। मुख्य समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय पर होगा, जहां कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी लेंगे। कार्यक्रम में परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शासकीय योजनाओं की झांकियां भी शामिल होंगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गणतंत्र दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमा और उत्साह के साथ मनाएं।



Source link