भारत और न्यूजीलैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया ने शुरुआती 2 मैचों को अपने नाम किया है. भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे मुकाबले में गजब का प्रदर्शन किया है. खासकर ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से गजब का जौहर दिखाते हुए शानदार पारियां खेली. लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे किशन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वहीं, सूर्या ने अक्तूबर 2024 के बाद टी20 क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने का काम किया है. दोनों खिलाड़ियो का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए बड़ा ही शुभ संकेत है. बता दें कि किशन और सूर्या के अलावा शिवम दुबे ने भी फिनिशिंग टच देते हैं 18 गेंदों में 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल थे. दुबे ने सूर्या के साथ मैच को पहले ही खत्म कर दिया.हार्दिक इंतजार करते रह गए. पर क्या आपको पता है हार्दिक का रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट के डेथ ओवर्स में बेहद ही शानदार रहा है. उन्होंने डेथ ओवर्स में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया है.
पांड्या हैं नंबर 1
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने अपने अभी तक के टी20 करियर में डेथ ओवर्स के दौरान खेली 65 पारियों में 23.78 के औसत और 184.89 के धमाकेदार बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट से 994 रन बनाने का कारनामा किया है. वह जल्द ही इस मामले में नंबर 1 खिलाड़ी भी बन जाएंगे. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 52 रनों का रहा है. साथ ही पांड्या ने 76 चौके और 68 छक्के ठोकने का कारनामा किया है. वह 1000 रन के आंकड़े से महज 1 अच्छी पारी दूर हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे हुए मैचों में कैसा प्रदर्शन करते हैं.
धोनी का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
भारत के पूर्व कप्तान लंबे-लंबे हेलिकॉप्टर शॉट्स मारने के लिए विख्यात महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में दूसरे पायदान पर हैं. हार्दिक ने उन्हें हाल ही में पीछे छोड़ने का काम किया है. बता दें कि धोनी ने अपने करियर के दौरान डेथ ओवर्स में खेली 62 पारियों में 160.90 के स्ट्राइक रेट से 856 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है. वहीं, उन्होंने 70 चौके और 34 छक्के लगाए हैं.
सुरेश रैना भी कोसों पीछे
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना अपनी बेहतरीन पारियों के लिए जाने जाते थे. वहीं, डेथ ओवर्स के दौरान वह और भी ज्यादा घातक हो जाते थे.बता दें कि रैना ने टीम इंडिया के लिए डेथ ओवर्स में खेली 29 पारियों में 40 चौके और 16 छक्कों के दम पर 390 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है.
ये भी पढ़ें: क्या है ईशान किशन का निकनेम? मैच के बाद टीम इंडिया के खास खिलाड़ी का जबरदस्त खुलासा