बेडरूम में रंगे हाथ किसी लड़की के साथ पकडे़ गए पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त का बड़ा खुलासा

बेडरूम में रंगे हाथ किसी लड़की के साथ पकडे़ गए पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त का बड़ा खुलासा


म्यूजिशियन पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी. सारी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन अचानक सबकुछ खत्म हो गया. कुछ दिनों बाद पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर एक-दूसरे से रिश्ता तोड़ अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया. एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने पलाश मुच्छल पर बेवफाई का आरोप लगाया है. पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी पहले दोनों परिवारों में हेल्थ इमरजेंसी के चलते पोस्टपोन की गई और फिर दिसंबर 2025 में इसे ऑफिशियली कैंसिल कर दिया गया.

स्मृति मंधाना के दोस्त का बड़ा खुलासा

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में विद्यान माने ने आरोप लगाया कि नवंबर 2025 में शादी की रस्मों के दौरान एक चौंकाने वाली घटना के बाद पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना का रिश्ता टूट गया. विद्यान माने ने कहा, ‘मैं शादी के जश्न (23 नवंबर, 2025) में था, जब उसे एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया. भयानक सीन था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसे पीटा. पूरा परिवार चोर है. मैंने सोचा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह मेरे लिए पूरी तरह उल्टा पड़ गया.’

Add Zee News as a Preferred Source


फाइनेंशियल दबाव डालने का आरोप

विद्यान माने ने आगे दावा किया कि वह स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं और पलाश मुच्छल से उनकी मुलाकात स्मृति के परिवार के जरिए हुई थी. विद्यान माने ने पलाश मुच्छल और उनके परिवार पर फाइनेंशियल दबाव डालने का आरोप भी लगाया. विद्यान माने ने कहा कि उन पर एक रुके हुए फिल्म प्रोजेक्ट में और पैसे लगाने का दबाव डाला गया. उन्होंने कहा, ‘जब मैं पिछले महीने उनकी मां (अमिता मुच्छल) से मिला, तो उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज करने का बजट अब 1.5 करोड़ रुपये हो गया है. उन्होंने मुझसे 10 लाख रुपये और इन्वेस्ट करने को कहा, नहीं तो मुझे कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा. वे मुझे ब्लैकमेल करने लगे. इसलिए मुझे शिकायत दर्ज करानी पड़ी.’

‘यह तो पूरी तरह से चोरी है’

विद्यान माने के अनुसार शादी कैंसिल होने के बाद उस परिवार से बातचीत पूरी तरह बंद हो गई. विद्यान माने ने कहा, ‘शादी कैंसिल होने के बाद, उस परिवार ने मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया. मुझे पता चला कि फिल्म के दूसरे कलाकारों को भी उनका पेमेंट नहीं मिला था. मैंने फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स द्वारा प्रोड्यूसर्स को धोखा देने के बारे में सुना था, लेकिन यह तो पूरी तरह से चोरी है.’ विद्यान माने ने यह भी दावा किया कि उनके पास अपने दावों को साबित करने के लिए सबूत हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने चैट्स और फोन बातचीत सहित सभी सबूत सेव कर लिए हैं, जिन्हें मैं पुलिस और मीडिया के साथ शेयर करने को तैयार हूं.’



Source link