भारत ने रचा इतिहास, T20I में ये महारिकॉर्ड बनाने वाला बना दुनिया का दूसरा देश, अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही आगे

भारत ने रचा इतिहास, T20I में ये महारिकॉर्ड बनाने वाला बना दुनिया का दूसरा देश, अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही आगे


भारत ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धूल चटा दी. सूर्या की सेना ने इसी के साथ ही इस पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद महज 15.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. भारत ने इसी के साथ ही इतिहास रच दिया है.

भारत ने रचा इतिहास

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 209 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए एक प्रचंड रिकॉर्ड बना दिया है. भारत अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट हासिल करने वाला दुनिया का दूसरा सफल देश बन गया है. ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत दुनिया की दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छह बार 200 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट हासिल किया है.

Add Zee News as a Preferred Source


अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही आगे

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सात बार 200 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया है. जबकि भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 बार 200 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज किया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 बार सफल 200 या उससे ज्यादा रनों के चेज के साथ भारत दूसरे स्थान पर है.

T20I में सबसे ज्यादा बार 200+ का टारगेट चेज करने वाली टीम

ऑस्ट्रेलिया – 7 बार

भारत – 6 बार

दक्षिण अफ्रीका – 5 बार

पाकिस्तान – 4 बार

इंग्लैंड – 3 बार

भारत ने 2-0 से बनाई बढ़त

भारत ने ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच को 7 विकेट से जीता. इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद महज 15.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया को 6 के स्कोर पर संजू सैमसन (6) और अभिषेक शर्मा (0) के रूप में दो बड़े झटके लगे, लेकिन यहां से ईशान किशन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 122 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया.



Source link