भोपाल के मिंटो हॉल में आज से फूड फेस्टिवल: 26 जनवरी तक 40 टॉप फूड ब्रांड्स एक छत के नीचे, 3 दिन स्वाद और संगीत का उत्सव – Bhopal News

भोपाल के मिंटो हॉल में आज से फूड फेस्टिवल:  26 जनवरी तक 40 टॉप फूड ब्रांड्स एक छत के नीचे, 3 दिन स्वाद और संगीत का उत्सव – Bhopal News




भोपाल के फूड लवर्स के लिए दैनिक भास्कर एक भव्य और यादगार आयोजन लेकर आ रहा है। मिंटो हॉल में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय दैनिक भास्कर फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में भोपाल के टॉप 40 नामचीन फूड ब्रांड्स एक ही छत के नीचे अपने खास जायकों के साथ मौजूद रहेंगे। फेस्टिवल में प्रतिदिन 5 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। तीन दिनों में कुल फुटफॉल 15 हजार से ज्यादा रहने का अनुमान है। यह आयोजन न सिर्फ खानपान प्रेमियों के लिए खास होगा, बल्कि परिवार और युवाओं के लिए एक संपूर्ण एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन भी बनेगा। फूड फेस्टिवल की खास बात यह है कि यहां स्वाद के साथ-साथ संगीत का भी पूरा इंतजाम किया गया है। शहर के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल अपने पैमाने, विविधता और आकर्षण के चलते यह फूड फेस्टिवल जनवरी माह में भोपाल के सबसे बड़े और प्रभावशाली आयोजनों में शामिल होने जा रहा है।



Source link