LIVE: बारिश की वजह से रोका गया खेल, न्यूजीलैंड के तीन विकेट सस्ते में आउट

LIVE: बारिश की वजह से रोका गया खेल, न्यूजीलैंड के तीन विकेट सस्ते में आउट


Last Updated:

IND U19 vs NZ U19 U19 World Cup 2026 Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का लीग मैच खेला जा रहा है. Bulawayo के Queens Sports Club में खेला जा रहा मुकाबला सुपर 6 में जगह बना चुकी दोनों टीमो…और पढ़ें

भारत-न्यूजीलैंड अंडर 19 वर्ल्ड कप मुकाबला

India vs New Zealand U19 World Cup 2026, Match Scorecard, IND U19 vs NZ U19 LIVE Cricket Score: भारतीय टीम अडंर 19 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरी है. बुलावायो के क्वीस स्पोर्ट्स क्लब में यह मुकाबला खेला जा रहा है. ग्रुप बी से भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सुपर-6 में क्वालिफाई कर चुके हैं। भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

भारत अंडर-19 प्लेइंग XI

वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान।

न्यूजीलैंड अंडर-19 प्लेइंग XI

आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क।

January 24, 202614:39 IST

IND U19 vs NZ U19 LIVE Cricket Score: बारिश ने खेल रोका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप के इस मैच पर बारिश का साया बना हुआ है. 7.1 ओवर का खेल होने के बाद बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा है. भारतीय गेंदबाजों ने इस बीच न्यूजीलैंड की टीम के 17 रन पर 3 विकेट झटक लिए हैं. तीसरा विकेट हेनिल पटेल ने आर्यन मान को lbw करते भारत की झोली में डाला.

January 24, 202614:30 IST

IND U19 vs NZ U19 LIVE Cricket Score: न्यूजीलैंड के कप्तान भी आउट

पहला विकेट लेने वाले अंबरीश ने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के कप्तान का विकेट लेकर एक बड़ी सफलता दिलाई. टॉम जोन्स को महज 2 रन के स्कोर कप्तान आयुष म्हात्रे के हाथों कैच करवाया. कीवी टीम का स्कोर 9 रन पर 2 विकेट हो चुका है.

January 24, 202614:22 IST

IND U19 vs NZ U19 LIVE Cricket Score: 5 रन पर लगा पहला झटका

भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी और आरएस अंबरीश ने शुरुआती विकेट लेकर इसे सही साबित कर दिया. ह्यूगो बोग को महज चार रन के स्कोर पर अभिज्ञान कुंडू ने कैच लेकर वापस जाने पर मजबूर कर दिया.

January 24, 202613:39 IST

IND U19 vs NZ U19 LIVE Cricket Score: भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

भारतीय फैंस को जिस वक्त का इंतजार था वो खत्म हो चुका है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में टॉस भारत ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. बारिश की वजह से मैदान गीला होने के कारण मैच में टॉस कराने में देरी हुई.

January 24, 202613:20 IST

IND U19 vs NZ U19 LIVE Cricket Score: अंपायर्स करेंगे मैदान का मुआयना

IND vs NZ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 लाइव स्कोर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुलावायो में होने वाले अंडर 19 मैच को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे अंपायर्स मैदान का मुआयना करेंगे. इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि टॉस कराया जाय या नहीं. कुछ देर पहले ही अंपायर्स ने दोनों टीम के कप्तानों से बात की है. इस वक्त बारिश नहीं हो रही है और दोनों टीमें वार्मअप कर रही है

January 24, 202612:38 IST

IND U19 vs NZ U19 LIVE Cricket Score: टॉस में देरी

IND vs NZ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 लाइव स्कोर: जैसा कि पहले से ही अंदेशा लगाया जा रहा था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच को बारिश ने खराब करना शुरू कर दिया है. जिम्बाब्वे से अच्छी खबर नहीं आ रही है. गीले मैदान की वजह से टॉस में देरी हो गई है. इस मैच का कुछ खास महत्व नहीं रह गया है क्योंकि दोनों टीमें सुपर 6 में जगह बना चुकी है.

January 24, 202612:05 IST

IND U19 vs NZ U19 LIVE Cricket Score: भारत सुपर 6 में पहुंच चुका है

भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी में अमेरिका बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया था. अमेरिका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सुपर-6 में क्वालिफाई कर चुके हैं।

January 24, 202612:01 IST

IND U19 vs NZ U19 LIVE Cricket Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

नमस्कार, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 24वें मुकाबले में भारत और न्यूीजलैंड के बीच आखिरी लीग मैच खेला जाना है. दोनों टीमें बुलावायो के क्वीस स्पोर्ट्स क्लब में आमने सामने होंगी. टूर्नामेंट के सुपर 6 में पहले ही जगह बना चुकी न्यूजीलैंड और भारत की टीम के लिए यह मैच प्रैक्टिस जैसा होगा.

homecricket

LIVE: बारिश की वजह से रोका गया खेल, न्यूजीलैंड के तीन विकेट सस्ते में आउट



Source link