अंडर-19 वर्ल्ड कप: सुपर सिक्स में कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

अंडर-19 वर्ल्ड कप: सुपर सिक्स में कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला


Last Updated:

Vaibhav suryavanshi team india face of Pakistan: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का दबदबा बरकरार है. ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-6 में पहुंची भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे और अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है. जानें कब और कहां होंगे ये बड़े मुकाबले.

भारत और पाकिस्तान का मुकबाला 1 फरवरी को जिम्बाब्वे में खेला जाएगा.

नई दिल्ली. भारत ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में जगह बना ली है जहां उसका सामना जिम्बाब्वे और पाकिस्तान से होगा. लगातार तीन जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से लबरेज टीम इंडिया की ‘यंगिस्तान’ के सामने अब दो बड़ी चुनौतियां हैं. भारत का पहला मुकाबला 27 जनवरी को जिम्बाब्वे से होगा, जबकि पूरा क्रिकेट जगत 1 फरवरी का इंतजार कर रहा है, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय अंडर-19 टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही स्पष्ट कर दिया है कि वे खिताब के प्रबल दावेदार क्यों हैं. ग्रुप मैचों में टीम इंडिया ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में शानदार संतुलन दिखाया. शुरुआती तीनों मैचों में मिली जीत ने भारत को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनाए रखा.

सुपर-6 में भारत का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा.भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा है. शुरुआती तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज कर भारत ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें हराना किसी भी टीम के लिए टेढ़ी खीर होने वाला है. टीम की सबसे बड़ी ताकत उनका सामूहिक प्रदर्शन रहा है, जहां हर मैच में एक नया मैच-विनर उभरकर सामने आया है. इस वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी सनसनी वैभव सूर्यवंशी बनकर उभरे हैं. वैभव इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने विपक्षी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ कर रख दी है. उनकी तकनीक और बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता ने उन्हें टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में ला खड़ा किया है. सुपर-6 के मैचों में खासकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत को वैभव से एक और धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद होगी. भारत सुपर सिक्स के अपने दोनों मैच बुलवायो में दोपहर 1 बजे से खेलेगा.

भारत और पाकिस्तान का मुकबाला 1 फरवरी को जिम्बाब्वे में खेला जाएगा.

कप्तान आयुष म्हात्रे की फॉर्म में वापसी
भारतीय खेमे के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर कप्तान आयुष म्हात्रे का फॉर्म में लौटना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी और महत्वपूर्ण मैच में आयुष ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा. उनकी इस पारी ने न केवल टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि मिडिल ऑर्डर के आत्मविश्वास को भी बढ़ाया. एक कप्तान के तौर पर म्हात्रे की यह फॉर्म सुपर-6 के ‘करो या मरो’ वाले मुकाबलों के लिए टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है.

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान की चुनौती
सुपर-6 में भारत का सफर 27 जनवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होगा. जिम्बाब्वे की टीम उलटफेर करने में माहिर है, लेकिन भारतीय स्पिन अटैक और वैभव-आयुष की जोड़ी के सामने उनके लिए राह आसान नहीं होगी. असली महामुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. पाकिस्तान के पास घातक तेज गेंदबाज हैं, जो भारतीय टॉप ऑर्डर की परीक्षा लेंगे. यह मैच न केवल सेमीफाइनल की रेस के लिए अहम है, बल्कि मानसिक बढ़त हासिल करने के लिए भी सबसे बड़ा मंच है.

भारत ने आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को हराया
कप्तान आयुष म्हात्रे की 27 गेंदों में खेली गई 53 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने अपने लीग मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति से सात विकेट से करारी शिकस्त दी. भारतीय टीम ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए बारिश से प्रभावित 37-37 ओवर के इस मुकाबले को बेहद आसानी से अपने नाम कर टूर्नामेंट में दबदबा कायम रखा. न्यूजीलैंड ने 22 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा.मैच दोबारा शुरू होने पर इसे 37-37 ओवर का कर दिया गया. न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और 69 रन पर सात विकेट गंवा बैठी. भारतीय गेंदबाजों के निरंतर प्रहार के चलते टीम 36.2 ओवर में 135 रन पर ढेर हो गई. भारत ने संशोधित लक्ष्य 130 रन का पीछा करते हुए महज 13.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल किया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

अंडर-19 वर्ल्ड कप: सुपर सिक्स में कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला



Source link