Last Updated:
Farmer Success Story: बुरहानपुर के किसान ने एक ही जमीन पर केला और प्याज उगाकर लाखों की कमाई का लक्ष्य रखा है. बीए ग्रेजुएट किसान 5 एकड़ में खेती करते हैं. इसी करियर बनाया. 5-6 लाख सालाना कमाते हैं, 7-8 को रोजगार भी दे रहे हैं.
Burhanpur News: बुरहानपुर के किसान नवाचार की मिसाल पेश कर रहे हैं, जो न केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं. शाहपुर गांव के किसान पंकज गावंडे ऐसे ही एक उदाहरण हैं, जो एक ही जमीन पर दो फसलें उगाकर लाखों की कमाई कर रहे हैं. पंकज ने केले की फसल के साथ प्याज की इंटरक्रॉपिंग की है, जिससे तीन महीनों में प्याज से ही 1 से 1.5 लाख रुपये का मुनाफा होने की उम्मीद है. केले की अच्छी कीमत मिलने पर कुल कमाई लाखों में पहुंच जाएगी.
रोजगार भी दे रहा हूं
पंकज गावंडे ने लोकल 18 को बताया, उन्होंने बीए करने के बाद खेती को करियर चुना. परिवार परंपरागत रूप से खेती करता आया है, लेकिन पंकज ने नवाचार जोड़ा. वे कहते हैं, “सभी नौकरी करेंगे तो खेती कौन करेगा? मैंने पढ़ाई के बाद खेती अपनाई और 20 साल से कर रहा हूं. मेरे 5 एकड़ खेत हैं, जहां हर साल 5 से 6 लाख रुपये की कमाई होती है. मैं 7-8 लोगों को रोजगार भी देता हूं.”
इस बार इंटरक्रॉपिंग सीखी
पंकज ने परिचित किसानों से इंटरक्रॉपिंग की तकनीक सीखी और इसे अपनाया. इस साल उन्होंने केले के साथ प्याज लगाई, जिसमें सिर्फ 15 हजार रुपये का खर्च आया. तीन महीनों में प्याज तैयार हो जाएगी और बाजार में अच्छी कीमत मिलने पर बड़ा मुनाफा होगा. केले की फसल साल भर चलती है, जो अतिरिक्त आय देगी.
कीटों का खतरा भी नहीं
यह तरीका जलवायु परिवर्तन और सीमित संसाधनों के दौर में किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है. एक ही जमीन पर दो फसलें उगाने से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पानी-खाद का बेहतर उपयोग होता है. पंकज बताते हैं कि प्याज की जड़ें उथली होती हैं, जबकि केले की गहरी, इसलिए दोनों साथ उग सकती हैं. इससे कीटों का खतरा भी कम होता है. उनके इस प्रयोग को देखकर स्थानीय कृषि विभाग भी सराहना कर रहा है.
लाभदायक तकनीक
अधिकारी कहते हैं कि ऐसे नवाचार से किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. बुरहानपुर जिला केला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इंटरक्रॉपिंग जैसे तरीके इसे और लाभदायक बना रहे हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें