सौरव गांगुली का टूटा सपना, काव्या मारन की टीम ने तीसरी बार जीत ली ट्रॉफी

सौरव गांगुली का टूटा सपना, काव्या मारन की टीम ने तीसरी बार जीत ली ट्रॉफी


SA T20 2025-26: साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA 20 के फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स ईस्टर्न केप बीच खेला गया. केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने तीसरी बार रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की. साउथ अफ्रीका टी लीग में खेले गए 4 सीजन में से सनराइजर्स ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. सनराइजर्स ईस्टर्न ने टॉस जीतकर प्रिटोरिया कैपिटल्स को गेंदबाजी करने का न्योता दिया था. उनके इस फैसले को सही साबित करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स महज 158 रन ही बना सकी. प्रिटोरिया की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने ताबड़ोड़ शतकीय पारी खेलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया. उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया. ब्रेविस ने अकेले दम पर बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला.  सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने मुकाबले को शानदार अंदाज में 6 विकेट से अपने नाम किया और तीसरी बार टाइटल जीतने का काम किया.

स्टब्स और ब्रेजटेक 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ओर से क्विंटन डी कॉक कुछ खास नहीं कर सके थे. उसके बाद बल्लेबाजी को मोर्चा मैथ्यू ब्रेजटेक ने संभाला और महज 49 गेंदों में 5 चौके और 2 चौके की मदद से 68 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की ओर ले गए. उनका भरपूर साथ दिया ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को तीसरी बार खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source


बेबी एबी का तूफान

प्रोटेरिया कैपिटल्स की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा कोई खास नहीं कर सका. उन्होंने अकेले दम पर टीम को 158 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. डेवाल्ड ब्रेविस की ये पारी ऐतिहासिक है. SA20 के इतिहास में ऐसा पहली बार किसी खिलाड़ी ने फाइनल में शतक ठोका है. नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्रेविस ने 180.36 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 56 गेंदों पर 101 रन बनाए. इस दौरान साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े. उनके अलावा ब्राइस पार्सन्स ने केवल 30 रन बनाए थे.

सनराइजर्स ने तीसरी बार जीता खिताब

काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न कैपिटल्स ने रिकॉर्डतोड़ तीसरी बार साउथ अफ्रीका टी20 लीग जीतने का काम किया है. ईस्टन केप पिछली साल भी खिताब जीतते रह गई थी. वह पिछली बार ही हैट्रिक लगा सकते थे. हालांकि, उस कसर को उन्होंने इस बार पूरा करते हुए तीसरी बार साउथ अफ्रीका टी20 लीग का टाइटल अपने नाम किया है. 

ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचा युवराज का रिकॉर्ड, अभिषेक की आंधी में तहस-नहस हुआ हार्दिक पांड्या का महारिकॉर्ड

 

 

 



Source link